Breaking News
Home / खेल / गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025-26 के फाइनल मैच में मवेरिक्स 110 रनों से विजयी

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025-26 के फाइनल मैच में मवेरिक्स 110 रनों से विजयी

गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के तत्वाधान में गाजीपुर के स्थानीय स्वामी सहजानंद स्नातकोत्तर महाविद्यालय गाजीपुर के जीडीसीए मैदान पर खेले जा रहे गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025-26 श्रृंखला का फाइनल मैच आज मवेरिक्स और सीपीसी – ब्लू के बीच खेला गया | मैच के पूर्व गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने अंपायर स्मृति राय और आरू के साथ मिलकर पिच का निरीक्षण कर दोनों टीम के खिलाडियों का परिचय लिया| आज के फाइनल मैच में मवेरिक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया| पहले बल्लेबाजी करते हुए मवेरिक्स की टीम ने प्रिंस के 42 गेंद पर 65 रन तथा कप्तान अभिषेक  कश्यप के 62 रनों की बदौलत निर्धारित 35 ओवर में छःविकेट के नुकसान पर 263 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया | सीपीसी-ब्लू के तरफ से अजय यादव व अभिनव कुमार ने सर्वाधिक २-२ एवं पवन राय व विनीत सिंह राजपूत ने 1-1 विकेट लिया | मैच के दूसरी पारी में 264 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी सीपीसी-ब्लू की टीम मैच के 30वें ओवर की चौथी गेंद पर मात्र 153 रन बनाकर आल आउट हो गई | सीपीसी – ब्लू के तरफ पवन राय ने 37 गेंद पर 53 रन व सूर्यांश ने नाबाद 50 रन का योगदान दिया | मवेरिक्स के तरफ से प्रशांत राय ने सर्वाधिक 4 यश यादव ने 3 एवं अमन वर्मा ने २ तथा संदीप निषाद ने 1 विकेट लिया | आज के मैच में स्मृति राय एवं रोहित ने अंपायर तथा आरू, शिखर, मनीष और पियूष ने स्कोरर की भूमिका निभाई| मैच की समाप्ति के उपरांत आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. सानंद सिंह तथा गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह के कर-कमलों द्वारा विजेता टीम को ट्राफी प्रदान की गई | मैन ऑफ़ द मैच का खिताब संजीव कुमार सिंह के हाथों मवेरिक्स के यश यादव को तथा श्रृंखला के दौरान बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ी का पुरस्कार शाश्वत सिंह के हाथों पवन राय को दिया गया | इसके अतिरिक्त फाइनल मैच के दोनों टीम के सभी खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र और पदक से सम्मानित किया गया | साथ ही सम्पूर्ण लीग श्रृंखला में अभूतपूर्व योगदान के सभी वालंटियर को सीपीसी के अध्यक्ष वैभव सिंह के हाथों सम्मानित किया गया| इस अवसर पर मुख्य अतिथि रो० डॉ. सानंद सिंह ने अपने वक्तव्य कहा कि गाजीपुर क्रिकेट लीग 2025-26 का बहुत ही कुशलता पूर्वक सुनियोजित ढंग से आयोजन किया गया है | जनपद में क्रिकेट के विकास में गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन निःसंदेह बेहतर कार्य कर रही है जिसके लिए संजीव कुमार सिंह व गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह और उनका पूरा परिवार पूर्ण रूप से समर्पित हैं | विगत वर्षों में जनपद से कई खिलाड़ी क्रिकेट के आसमान में नए सितारे के रूप उभर रहे हैं और निकट भविष्य और भी ख़िलाड़ी उभर कर सामने आयेंगे | उन्होंने बताया कि वह सीपीसी के संरक्षक भी है । उन्होंने सीपीसी अध्यक्ष वैभव सिंह व सचिव रंजन सिंह को जीडीसीए अध्यक्ष शाश्वत सिंह के साथ मिलकर कर्मवीर सत्यदेव सिंह स्मारक नॉक आउट मैच कराये जाने का भी प्रस्ताव रखा । उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के गवर्निंग कौंसिल सदस्य तथा गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह ने 51 मैचों के इस गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग 2025-26 श्रृंखला के सफलतापूर्वक संपन्न कराये जाने के लिए संस्था के अध्यक्ष शाश्वत सिंह व सीपीसी के अध्यक्ष वैभव सिंह व उनकी पूरी टीम विशेषकर रंजन सिंह की भूरी-भूरी प्रशंसा की | उन्होंने कहा कि जी.डी.सी.ए. संस्था के अध्यक्ष शाश्वत सिंह के नेतृत्व में बेहतर कार्य कर रही है जिसकी सराहना राज्य स्तर पर भी की जाती है | गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि उनकी संस्था गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन प्रतिवर्ष इस प्रकार के लीग तथा अन्य मैच श्रृंखला का आयोजन करते रहेगी | इस प्रकार के मैच श्रृंखला से खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने का अवसर मिलता है तथा उनके खेल में निरंतर निखार आता है ताकि भविष्य में उन्हें बेहतर मंच मिल सके| इस पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि प्रतिष्ठित शिक्षण संसथान सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के प्रबंध निदेशक व रोटरी क्लब गाजीपुर के सक्रिय सदस्य व समाजसेवी रो० डॉ. सानंद सिंह सहित गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह, सीपीसी के अध्यक्ष वैभव सिंह रोटरी क्लब के अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल सचिव रो० अरबिंद कुमार शर्मा रो० जीशान जिया, रो० संजर नासिर, रो० असित सेठ, संजय राय, रंजन सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित थे|

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …