गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि इस वर्ष अंडर 14 पुरुषों का अगला फाइनल सिलेक्शन मैच आगामी दिनांक 15 तथा 16 दिसम्बर 2025 को कमला क्लब, कानपुर में आयोजित किया जायेगा| उ०प्र० क्रिकेट एसोसिएशन से प्राप्त सूचना के अनुसार इस फाइनल सिलेक्शन मैच में गाजीपुर मण्डल के दो खिलाडी विनायक राय और अचिन्त्य प्रकाश राय प्रतिभाग करेंगे| उन्होंने दोनों खिलाडियों को निर्देशित किया कि वह 14 दिसम्बर 2025 को सायं 06:00 बजे तक सफ़ेद कपड़ों व किट के साथ अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें| उन्होंने बताया इससे पूर्व दिनांक 12 व 13 दिसम्बर 2025 को खेले गए अंडर 14 के फाइनल सिलेक्शन में स्वर्णिम राज सक्षम तथा अभिनव प्रताप सिंह ने अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया था| गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के चेयरमैन संजीव कुमार सिंह ने सभी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अनुशासन में रहते हुए अपने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करें| उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रतिवर्ष उत्कृष्ट खिलाडियों की संख्या में हो रही वृद्धि क्रिकेट के प्रति लगाव व समर्पण तथा उज्ज्वल भविष्य के मार्ग को प्रशस्त करती है|
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..