गाजीपुर। रोटरी की आकस्मिक बैठक सुहासिनीं परिसर के रोटरी सभागार में संपन्न हुई| बैठक में आगामी परियोजनाओं पर चर्चा की गयी एवं निर्णय लिया गया कि आगामी 25 जनवरी 2026 को स्थानीय सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज, बोरसिया, फदनपुर में नेत्र जांच परिक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा| इस शिविर के लिए रोटरी क्लब के डायरेक्टर क्लब रो० संजीव कुमार सिंह को प्रोजेक्ट चेयरमैन नियुक्त किया गया है| प्रोजेक्ट चेयरमैन ने शिविर के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि उनकी संस्था रोटरी क्लब जनहित कार्यों के प्रति कटिबद्ध है एवं उसी योजना के तहत गत वर्ष दिव्यंगता सहायता शिविर का आयोजन किया गया था जिससे लगभग एक हज़ार लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया था | उन्होंने बताया कि इस वर्ष भारत के एक प्रसिद्ध और बड़ा नेत्र चिकित्सालय समूह के तमिलनाडु के विख्यात आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, वाराणसी के सहयोग से आगामी 25 जनवरी 2026 को सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज में नेत्र परिक्षण एवं जांच शिविर का आयोजन किया जायेगा | इस शिविर में श्री कांची कामाकोटि मेडिकल ट्रस्ट द्वारा संचालित आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, माधोपुर, वाराणसी के कुशल वरिष्ठ व अनुभवी डॉक्टरों के दल द्वारा मरीजों का परिक्षण किया जायेगा | परिक्षण के बाद लेंस प्रत्यर्पण योग्य मरीजों को चिन्हित कर उसी दिन उन्हें बस अथवा कार द्वारा आर.जे. शंकरा आई हॉस्पिटल, माधोपुर, वाराणसी भेजा जायेगा जहाँ उनका ऑपरेशन (लेंस प्रत्यारोपण) किया जायेगा | ऑपरेशन के बाद उन्हें अगले दिन पुनः वाहनों से जांच शिविर तक पहुँचाया जायेगा | जहाँ से यह सभी मरीज़ अपने-अपने घरों को जा सकेंगे | उन्होंने बताया कि जांच शिविर से हॉस्पिटल जाने, उनका ऑपरेशन, उनके ठहरने व खाने तथा पुनः जाँच शिविर तक पहुँचाने तक की सम्पूर्ण प्रक्रिया पुर्णतः निःशुल्क रहेगी | लाभार्थी से कोई भी पैसा नहीं लिया जायेगा | उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थी अपने आधारकार्ड की दो फोटोकॉपी तथा वैध मोबाइल नंबर के साथ जनपद के चिन्हित किसी भी पंजीकरण केंद्र पर जा कर पंजीकरण करना होगा | आम जनता की सुविधा को देखते हुए जी.डी.सी.ए. मण्डल कार्यालय, एन.वाई. सुहासिनीं परिसर, रायगंज (रंजन सिंह, मो० नं० – 7839349331 ), ए.बी.एस. फिटनेस सेण्टर, महुआबाग़ (अरबिंद कुमार शर्मा, मो० नं० -9415281025 ), बरबरहना (जीशान जिया, मो० नं० – 9415888624) तथा सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज, बोरसिया फदनपुर में प्राचार्य चंद्रसेन तिवारी (मो० नंबर 7800550455) से संपर्क कर सकते हैं| पहले आइये-पहले पाइए के सिद्धांत का अनुसरण करते हुए यह पंजीकरण 15 जनवरी 2026 तक चलेगा| 15 जनवरी 2026 के उपरांत पंजीकरण बंद कर दिया जायेगा| प्रोजेक्ट को-चेयरमैन रो० सानंद सिंह ने कहा कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी हम व हमारी पूरी टीम अपने उत्तरदायित्वों का निष्ठां पूर्वक निर्वहन करेगी| यह हम सभी का सौभाग्य है कि हम सभी पुनीत जनहित कार्यों का हिस्सा बनते हुए मानवीय कार्यों को पूरा कर रहे हैं| रोटरी क्लब गाजीपुर के सचिव रो० अरबिंद कुमार शर्मा ने बताया श्री कांची कामाकोटि मेडिकल ट्रस्ट के अंतर्गत शंकरा आई फाउंडेशन इंडिया 1982 से चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत है तथा संस्था के पास बेहतर तकनीकीकरण के साथ-साथ कुशल व अनुभवी डॉक्टर है| रोटरी क्लब गाजीपुर के अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी 500 लाभार्थी को इस शिविर से लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है| उन्होंने आम जनता से अपील किया कि अधिक से अधिक संख्या में इस शिविर में प्रतिभाग करें| बैठक में रोटरी क्लब गाजीपुर के अध्यक्ष रो० बरुन कुमार अग्रवाल, डायरेक्टर क्लब रो० संजीव कुमार सिंह, रो० असित सेठ, रो० संजर नासिर, रो० जीशान जिया आदि उपस्थित थे|
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..