गाजीपुर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग गाजीपुर द्वारा सांसद/ विधायक खेल स्पर्धा विधानसभा जहूराबाद का आयोजन नेशनल इंटर कॉलेज कासिमाबाद गाजीपुर में किया गया जिसमें सब जूनियर , जूनियर एवं सीनियर वर्ग में एथलेटिक्स, कुश्ती, कबड्डी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, क्रिकेट, खोदृखो, हॉकी की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन शिव जी गुप्ता, जिला प्रतिनिधि भाजपा, उप जिलाधिकारी कासिमाबाद लोकेश कुमार, द्वारा किया गया। विधायक खेल स्पर्धा के उद्घाटन अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी, गाजीपुर दिलीप कुमार, खंड विकास अधिकारी कासिमाबाद अनिल राय आदि उपस्थित रहे। उप जिलाधिकारी का जिला युवा कल्याण अधिकारी गाजीपुर द्वारा स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया गया। प्रतियोगिता का आरंभ राष्ट्रीय गान के साथ हुआ । विभिन्न खेल विधाओं के परिणाम इस प्रकार है। एथलेटिक्स में सब जूनियर बालिका 100 में सोनी राजभर प्रथम तथा बालक वर्ग गोला फेंक में विशाल यादव प्रथम रहे। जूनियर वर्ग 100 मी में कल्पना बिंद , 400 मी में अरुण चौहान प्रथम रहे द्य शॉट पुट में शुभाशु तथा डिस्कस में सत्येंद्र प्रथम रहे। इस अवसर पर जितेन्द्र वर्मा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी किशनचंद , अखिलेश यादव , रविशंकर प्रसाद, सिंधुजा यादव और अनूप राय, राजेश कुमार,राम अवध,राम चंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मु0 वकार खान द्वारा सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त खिलाड़ियों को सांसद खेल प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु अवगत कराया गया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..