गाजीपुर। नेहरू स्टेडियम गाजीपुर में एथलेटिक प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ, जिसमें श्री प्रकाश सिंह जी जिला विद्यालय निरीक्षक गाजीपुर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। मुख्य अतिथि महोदय ने इस अवसर पर खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से बच्चों के अंदर अनुशासन , टीम भावना एवं सौहार्द का विकास होता है ।खेल जीवन का आदर्श है । स्वस्थ शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम है ।पूर्व सांसद एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश कुशवाहा जी ने सभी आगंतुकों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि खेल न केवल शरीर को मजबूत बनाते है बल्कि तनाव भी कम करते है एवं आत्मविश्वास तथा नेतृत्व जैसे गुण भी खेल के माध्यम से विकसित किया जा सकता है ।इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि , एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश कुशवाहा जी एवं सभी सम्मानित सदस्यगणों के द्वारा दीप प्रज्वलन करके किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गाजीपुर के प्रतिष्ठित एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के निदेशक और प्रधानाचार्य शामिल हुए। उक्त प्रतियोगिता में जिले के 25 सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालयों ने प्रतिभाग किया । इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 15 नवंबर से ही हुआ है जिसमें बालक वर्ग तथा बालिका में खो-खो, कबड्डी, फुटबॉल, बॉलीबॉल, चेस, कैरम बोर्ड, तथा एथलेटिक सहित अनेक खेलो का आयोजन हुआ जिसमें गाजीपुर के सीबीएसई द्वारा मान्यता प्राप्त कुल 25 विद्यालयों के बच्चे प्रतिभाग किए। इस प्रतियोगिता का समापन तथा पुरस्कार वितरण कल दिनांक 03-12-2025 को नेहरू स्टेडियम गाजीपुर में में संपन्न होगा।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..