Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गौरवांवित हुआ गाजीपुर: माँ कवलपति हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. बीती सिंह को डिप्‍टी सीएम केशव मौर्या ने किया सम्‍मानित

गौरवांवित हुआ गाजीपुर: माँ कवलपति हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. बीती सिंह को डिप्‍टी सीएम केशव मौर्या ने किया सम्‍मानित

गाज़ीपुर। माँ कवलपति हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. बीती सिंह को उनके उत्कृष्ट चिकित्सीय कार्य, सेवाभाव और समाज के प्रति समर्पण के लिए प्रदेश के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ‘छोटे सरकार’ द्वारा सम्मानित किया गया। उपमुख्यमंत्री केशव मौर्या ने कहा कि “यह सम्मान उनके तप, उनकी निष्ठा और समाज के प्रति उनके समर्पण का प्रमाण है। वे केवल हॉस्पिटल की डायरेक्टर नहीं—हम सभी के लिए मार्गदर्शक दीपशिखा हैं।” इस सम्मान के बाद उनके पति डा. स्‍वतंत्र सिंह ने भावपूर्ण शब्दों में अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि “डॉ. बीती सिंह ने माँ कवलपति हॉस्पिटल को जिस बुलंदी तक पहुँचाया है, वह केवल एक उपलब्धि नहीं—हम सभी के लिए गर्व का स्तम्भ है। अस्पताल की सेवा-संस्कृति उनकी कठिन साधना, त्याग-भावना और ममत्वपूर्ण नेतृत्व का परिणाम है।” “मेरा सबसे बड़ा सौभाग्य है कि वे मुझे धर्मपत्नी के रूप में प्राप्त हुईं। उनकी सफलता मेरा गर्व है और उनकी मुस्कान मेरे जीवन की सबसे अमूल्य पूँजी है।” अंत में उन्होंने ईश्वर से कामना की, “ईश्वर करे—उनका नाम, उनकी पहचान और उनकी रोशनी यूँ ही अनगिनत जीवनों को प्रकाशित करती रहे।”

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …