Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भाजपा जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

भाजपा जिलाध्‍यक्ष ओमप्रकाश राय ने सुनी पीएम मोदी के मन की बात

गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नियमित मासिक आकाशवाणी कार्यक्रम मन की बात के आज 128 वें संस्करण को भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय के नेतृत्व मे जिले के सभी बुथो पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं आम जनता द्वारा सुना गया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने मुहम्मदाबाद विधानसभा के डेढगावां बुथ पर बुथ समिति सदस्यों के साथ सुना और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की आत्मनिर्भरता मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों के साथ ही खाद्यान्न उत्पादन में देश ने नया रिकॉर्ड बनाया है जिसका उल्लेख प्रधानमंत्री जी ने आज के अपने मन की बात कार्यक्रम मे उसका ज़िक्र किया है। पूर्व जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने जखनिया विधानसभा के बरहट बुथ पर मन की बात कार्यक्रम को सुनकर बुथ समिति की बैठक मे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वदेशी अपनाओ अभियान को प्राथमिकता देते हुए देश के विकसित भारत कि संकल्पना को साकार करने का जो निर्णय लिया है इसे उन्होंने इसे सिर्फ अभियान नही भारत की आर्थिक रीढ बताया है। पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने नगर के कपूर पुर वार्ड पर मन की बात कार्यक्रम को सुना और बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह कार्यक्रम देश के नेतृत्व का अपने नागरिकों के प्रति विश्वास की भावना को मजबूत करने तथा देश की सभ्यता संस्कृति को जागृत करने का सफल प्रयास है। पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने जंगीपुर विधानसभा के राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज बुथ पर सुना और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का खेलो इंडिया अभियान आज देश को तरक्की तथा एकता को बढ़ावा दे रहा है।और कहा कि प्रधानमंत्री ने आज कहा कि युवाओं, खिलाड़ियों,नव उद्यमियों और वैज्ञानिकों की प्रगति देखकर उन्हें गर्व और उम्मीद महसूस होती है यह निश्चित रूप से मजबूत भारत के लिए बुनियादी जरुरत है। जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने गाजीपुर सदर विधानसभा के सकरताली बूथ पर मन की बात को सुना।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …