Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर आलमपट्टी पुलिया धंसने से क्षेत्र में जलभराव की समस्या, मोहल्‍लेवासी परेशान

गाजीपुर आलमपट्टी पुलिया धंसने से क्षेत्र में जलभराव की समस्या, मोहल्‍लेवासी परेशान

गाजीपुर। जिले के आलमपट्टी हाइवे पर स्थित पुलिया के धंस जाने से आसपास के मोहल्लों में भारी जलभराव की स्थिति बन गई है। नाले का गंदा पानी आवासीय क्षेत्रों में घुस गया है, जिससे रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। पुलिया धंसने के कारण जाम हुए पानी ने कई बिगहा में फैली धान की फसल को बर्बाद कर दिया है। किसान खेतों में भरे गंदे पानी से बेहद परेशान हैं और आर्थिक नुकसान के चलते चिंता में हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार नाले के पानी में कई दिनों से दुर्गंध और कीचड़ जमा है। इससे डेंगू, त्वचा रोग और पेट संबंधी बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है। बच्चों और बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर खासा प्रभाव दिखने लगा है। मोहल्लेवासियों ने बताया कि कई बार जिला प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से पुलिया निर्माण और जलनिकासी सुधार की मांग की गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों ने NHAI विभाग के अधिकारियों पर भी गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि समय रहते मरम्मत होती तो जलभराव और फसल नुकसान जैसी स्थिति नहीं बनती। स्थानीयों की मांग है कि पुलिया का तत्काल पुनर्निर्माण, हाईवे किनारे जलनिकासी की व्यवस्था सुधार, किसानों को फसल नुकसान का मुआवज़ा, मोहल्लों में सैनिटाइजेशन और क्लीनिंग अभियान आदि है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि बीमारी और नुकसान से बचा जा सके।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …