Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर में सोलो सॉन्‍ग, डांस और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल गाजीपुर में सोलो सॉन्‍ग, डांस और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों में निहित आंतरिक कौशल और उनकी विशेष प्रतिभाओं को निखारने हेतु सोलो सॉन्ग, सोलो डांस और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित छविनाथ मिश्रा प्रधानाचार्य श्री गांधी इंटर कॉलेज ढोतारीं , विशेष अतिथि के रूप में जयप्रकाश जी आरएसएस जिला संचालक गाज़ीपुर, सहअतिथि दुर्गा दत्त चतुर्वेदी , काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय निदेशक अमित रघुवंशी सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित करके किया गया। इन प्रतियोगिताओ के निर्णायक मंडल में त्रिलोकी नाथ दुबे तथा श्रेया सिंह थे। कार्यक्रम की प्रारंभिक कड़ी में फैंसी ड्रेस कंपटीशन आरंभ हुआ जिसमें प्री प्राइमरी से कर्मवीर हाउस प्रथम, सब जूनियर से अंबेडकर हाउस प्रथम,जूनियर से कर्मवीर हाउस प्रथम, सीनियर से विवेकानंद हाउस प्रथम रहा। तत्पश्चात सोलो सॉन्ग कंपटीशन में प्री प्राइमरी से सरदार पटेल हाउस प्रथम ,सब जूनियर केटेगरी से, सरदार पटेल हाउस प्रथम, जूनियर केटेगरी से विवेकानंद हाउस प्रथम, सीनियर केटेगरी से अंबेडकर हाउस प्रथम, तथा सोलो डांस कंपटीशन में सब जूनियर केटेगरी से अंबेडकर हाउस प्रथम,जूनियर केटेगरी से विवेकानंद हाउस प्रथम एवं सीनियर केटेगरी से ग्रीन हाउस प्रथम रहे।  बाल दिवस के दिन आयोजित एनुअल फेट और विज्ञान प्रदर्शनी का भी  परिणाम घोषित किया गया  जिसमें सभी विजेता प्रतिभागियों को मेडल और सर्टिफिकेट माननीय अतिथिगण  द्वारा प्रदान कर उनका उत्साह वर्धन किया गया।मंच संचालन का कार्य स्कूल कैप्टन कंदर्प तिवारी, एवं हेड गर्ल आयुषी राय ने बहुत ही शानदार तरीके से किया।  प्रतियोगिता प्रांगण में उपस्थित सभी अतिथि गण तथा श्रोतागण बच्चों के प्रतिभाओं का प्रदर्शन को देखकर और सुनकर अपने शब्द पुष्पों की वर्षा सभी प्रतिभागियों पर कर रहे थे। तत्पश्चात सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेस की  निदेशक  डॉ प्रीति सिंह एवं प्रबंध निदेशक प्रोफेसर सानंद सिंह ने बच्चों को खूब आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दिए। उन्होंने शिक्षकों एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य को बताया की सभी अभिभावक जो हम पर विश्वास करते हैं और अपने बच्चों को हमारी जिम्मेदारी पर छोड़ते हैं तो हमें उनके विश्वास को टूटने नहीं देना है। डॉ प्रति सिंह ने बच्चों को भविष्य में गाने की कला को बढ़ाने के लिए प्रेरित की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्रसेन तिवारी  ने सर्वप्रथम संविधान दिवस की बधाई सबको देते हुए उपस्थित सभी अतिथिगण का आभार व्यक्त किया। अंत में उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं अंतर जनपद और राज्य स्तर पर भी होना चाहिए जिससे गांव में छुपी प्रतिभाओं को भी बड़ा मंच प्राप्त हो सके। उन्होंने इस सफल कार्यक्रम के लिए विद्यालय के उप प्रधानाचार्य आवेश कुमार कोऑर्डिनेटर अमित सिंह सीसीए हेड श्रेया सिंह भोली त्रिपाठी अंकित मिश्रा सुष्मिता यादव को बधाई देते हुए सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण हाउस मास्टर्स मिस्ट्रेस तथा सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रेषित किए।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …