Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / संविधान दिवस पर कांग्रेसियों ने की गोष्ठी, लिया संकल्‍प  

संविधान दिवस पर कांग्रेसियों ने की गोष्ठी, लिया संकल्‍प  

गाजीपुर। संविधान दिवस के अवसर पर आज डॉ. भीमराव अंबेडकर पार्क, लंका में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भारत के संविधान के शिल्पी, बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके उपरांत संविधान की महत्ता और उसकी रक्षा के संकल्प को लेकर एक गोष्ठी आयोजित हुई, जिसमें कांग्रेस जनों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। जिला अध्यक्ष सुनील राम ने कहा “आज का दिन हमें यह याद दिलाता है कि लोकतंत्र की असली शक्ति जनता है, न कि सत्ता की कुर्सी। वर्तमान समय में सरकार द्वारा संविधान की मूल भावना को कमजोर करने की लगातार कोशिश हो रही है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा के लिए खड़ा हो।” शहर अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने कहा “बाबा साहब ने जिस समानता, न्याय एवं स्वतंत्रता के सिद्धांतों को संविधान में स्थापित किया, आज वे गंभीर चुनौती के दौर से गुजर रहे हैं। सरकार द्वारा असहमति की आवाजों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और तानाशाही प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है। ऐसे माहौल में संविधान दिवस हमें संघर्ष और जागरूकता की प्रेरणा देता है।” एआईसीसी सदस्य रविकांत राय एवं पूर्व जिला अध्यक्ष डॉक्टर मारकंडेय सिंह ने संयुक्त रूप से कहा “संविधान केवल कानून का दस्तावेज नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा है। आज सत्ता में बैठे लोग संविधान बदलने की मंशा खुलकर दिखा रहे हैं। बाबा साहब के सपनों का भारत तभी सुरक्षित रहेगा, जब जनता लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए आगे आएगी और किसी भी प्रकार की तानाशाही सोच का विरोध करेगा। कार्यक्रम के अंत में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक वाचन किया गया तथा बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलने और संविधान की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजय श्रीवास्तव ज्ञान प्रकाश सिंह  चंद्रिका सिंह उमाशंकर सिंह हामिद अली आशुतोष गुप्ता सतीश उपाध्याय अयूब अंसारी अखिलेश यादव राजेश उपाध्याय  राजेश तिवारी दिवाकर तिवारी विंध्याचल कुशवाहा सरवन कुमार कुंदन खरवार देवेंद्र सिंह सचदेव खरवार आदि लोग उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …