Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / पीजी कॉलेज गाजीपुर में NCC दिवस पर हुआ पौधरोपण

पीजी कॉलेज गाजीपुर में NCC दिवस पर हुआ पौधरोपण

गाजीपुर। पीजी कॉलेज गाजीपुर में NCC दिवस के उपलक्ष्य में पौधारोपण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 (डॉ0) राघवेंद्र कुमार पाण्डेय के दिशानिर्देश में सम्पन्न कराया गया। उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के DSW प्रो0 संजय चतुर्वेदी, IQAC समन्वयक प्रो0 वीरेन्द्र सिंह, NEP सह- समन्वयक डॉ0 प्रतिमा सिंह, डॉ0 गोपाल जी, NCC के सी टी ओ डॉ0 रवि शेखर सिंह की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में लगभग 65 कैडेट्स उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम 92 UP बटालियन NCC गाज़ीपुर के द्वारा आयोजित कराया गया। बटालियन से हवलदार रामलौट सिंह उपस्थित रहे। सम्पूर्ण कार्यक्रम 92 UP बटालियन NCC के कमान अधिकारी कर्नल अनुभव राज के संरक्षण में सम्पन्न कराया गया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल अब अभिषेक अग्रवाल ने ठोका दावा

गाजीपुर। मुख्‍तार अंसारी के चर्चित गजल होटल पर अब मोती वर्मा के बाद आज शनिवार …