गाजीपुर। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज, अयोध्या के अंतर्गत संचालित कृषि विज्ञान केंद्र अंIकुशपुर, गाजीपुर के प्रक्षेत्र पर सुपर सीडर यन्त्र द्वारा धान के फसल अवशेष में गेहूँ की बुवाई चल रही हैI कृषि वैज्ञानिको की टीम किसानो को अवगत कराना चाहते है कि इस मशीन के प्रयोग से बीज की खपत कम होती है और खेत की जुताई भी नहीं करनी पड़ती, इससे किसानों का समय और पैसा दोनों बचता है, जिससे खेती की कुल लागत में कमी भी आती है। डॉ0 दीपक प्रजापति (मृदा वैज्ञानिक) ने बताया की यह मशीन पराली को खेत में काटकर मिट्टी में मिला देती है, जिससे पराली जलाने की समस्या खत्म हो जाती है और मिट्टी को जैविक पदार्थ प्रदान करके उसकी उर्वरता शक्ति बढ़ाती है। डॉ पंकज कुमार ( कृषि अभियांत्रिक वैज्ञानिक ) ने पारम्परिक तरीको में लगने वाली ईंधन, समय और कुल लागत की तुलना में सुपर सीडर से बुवाई में ईंधन, समय और कुल लागत में कमी आती हैI गेहूँ की बेहतर पैदावर और गुणवत्ता के बारे में डॉ जे. पी. सिंह (अध्यक्ष, के. वी. के.) ने बताया कि बुवाई सही गहराई और दूरी पर होने से बीज की बर्बादी कम होती है , बीज के साथ -साथ रसायनिक उर्वरक भी एक समान मात्रा में खेत में गिरता है और लाइन से बुवाई होने पर हवा संचार निरंतर होने से रोगो का प्रकोप भी कम होता हैI
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..