Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / डिप्‍टी सीएम केशव मौर्या से मिले पंकज सिंह चंचल, बिहार में ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

डिप्‍टी सीएम केशव मौर्या से मिले पंकज सिंह चंचल, बिहार में ऐतिहासिक जीत की दी बधाई

गाजीपुर। जिला पंचायत अध्‍यक्ष प्रतिनिधि व भाजपा नेता पंकज सिंह चंचल ने राजधानी में डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य से मिले। पंकज सिंह चंचल ने डिप्‍टी सीएम व बिहार चुनाव के प्रभारी केशव मौर्या को बम्‍पर जीत की बधाई दी और कहा कि आपके नेतृत्‍व में एनडीए ने बिहार में इतिहास रच दिया है। डिप्‍टी सीएम केशव मौर्या ने भाजपा नेता पंकज सिंह चंचल को उनके 40वें जन्‍मदिन की बधाई दी। भाजपा नेता पंकज सिंह चंचल ने पूर्वांचल न्‍यूज डाट काम को बताया कि पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति को बिहार के धरती पर केशव मौर्या ने सअक्षर उतार दिया। जिसके चलते भाजपा और एनडीए की ऐतिहासिक जीत हुई। पहली बार बिहार में भाजपा ने भारी बढ़त बनायी है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी नवीन श्रीवास्‍तव भी मौजूद थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …