गाजीपुर। लालसा इंटरनेशनल स्कूल, रायपुर, बहरियाबाद, गाजीपुर में आयोजित खेल एवं विज्ञान प्रदर्शनी 2025 में विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम में अभिभावकों की उपस्थिति लगातार बनी रही, जिन्होंने अपने बच्चों की रचनात्मक कला, हुनर और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को देखकर अपार प्रसन्नता व्यक्त की। अभिभावकों ने कहा कि विद्यार्थियों की प्रगति और उज्ज्वल भविष्य के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं, तथा विद्यालय को इसे भविष्य में निरंतर जारी रखना चाहिए। कार्यक्रम के समापन पर लालसा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के प्रबंध निदेशक श्री अजय यादव ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बच्चों में रचनात्मकता की कोई कमी नहीं होती, कमी होती है संसाधनों की। प्रत्येक बच्चा अपने आप में अनोखा होता है। उन्हें यह सीखना आवश्यक है कि लक्ष्य निर्धारित कर कठिन परिश्रम, रचनात्मकता और कला कौशल के साथ ज्ञान अर्जित करें। अभिभावकों की भी जिम्मेदारी है कि बच्चों को बड़े का सम्मान और छोटे को स्नेह देना सिखाएँ। हर बच्चे में कोई न कोई विशेष गुण होता है, जिसे पहचानकर उसे बढ़ावा देना चाहिए। इस कार्यक्रम का सफल संचालन,प्रियेश गुप्ता, गोपाल सेन, अनिल राजभर, राजकुमार कन्नौजिया,अरविंद कुशवाहा, रवि कुशवाहा, बिंदेश, प्रियंका, सुरेश यादव एवं अन्य शिक्षक एवं शिक्षिकाएं द्वारा किया गया। विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहीं।
विज्ञान प्रदर्शनी 2025 – मुख्य मॉडल एवं प्रस्तुतकर्ता
विद्यार्थियों ने विविध कार्यशील मॉडलों के माध्यम से विज्ञान की गहरी समझ और नवाचार का प्रदर्शन किया। मुख्य प्रस्तुत मॉडल निम्नलिखित रहे:
वाटर लेवल इंडिकेटर – क्लास 7: शिवाय, वेदांक, विपिन, अर्णव, आयुष, गोविंद
ज्वालामुखी मॉडल – क्लास 6: राजेश, यशवर्धन, राघवेन्द्र, मोहन, नमन
सौर मंडल – क्लास 9: जीत, सूर्यांश, यश, दिग्विजय, आदित्य
रिफ्लेक्स एक्शन मॉडल – क्लास 1P: दिव्यांशी, इशिका, विभा, खुशबू, खुशी
होलोग्राम मॉडल – क्लास 8: सलोनी, आरिशा, सान्वी, आयजा, कर्तिका, अमृता
जल चक्र – क्लास 10: आयुषी, अजल, हर्ष, वैष्णवी
कोशिका कार्य प्रणाली – क्लास 9: अविका, वर्षा
सोलर ओवन – क्लास 6: सगुन, अनुष्का, आकांक्षा
वर्षा जल संचयन – क्लास 6: आयुषी, अग्रिमा, फ़ातिमा, हाजरा, श्रृष्टि, प्रियदर्शिनी
मानव दांत – क्लास 6: अनन्या, आयुषी, आस्था, सगुन
न्यूरॉन मॉडल – क्लास 8: आस्था, जानकी, गीतांजलि, श्रेयांशी, अदिति
मैन्युअली ऑपरेटेड लिफ्ट – क्लास 7: दिव्यांशी, शालिनी, रिया, नैन्सी
मानव उत्सर्जी तंत्र – क्लास 8: प्रियांशी, मानवी, स्नेहा, दिव्या
मानव परिसंचरण तंत्र – क्लास 11 PCB: प्रतिभा, रोलि, सोनाली, डिम्पी, शिवांगी
मानव DNA – क्लास 12 PCB: इशिका, मोनिज़ा, आकांक्षा, संजना, खुशी
प्रकाश संश्लेषण – क्लास 7: आरुषि, नव्या, प्रतिभा
हाइड्रोलिक क्रेन – क्लास 8: अर्पित, अमित
पवन चक्की – क्लास 6: वेदांश, दिव्यांशु, अंश, आर्यन, आयुष
चंद्रयान–III – क्लास 8: मोहम्मद एजाज़, अमन, आरुष, सैयद सहबाज़, आदित्य
एस्केलेटर – क्लास 6: विश्वास, आदित्य, कृष्णा, अभियान
ग्रीन हाउस मॉडल – क्लास 10: मरियम, खुशी, काजल
श्वसन तंत्र – क्लास 9: आयुष, श्रेयांश, सिद्धार्थ, प्रियम, आरव, अंश
प्रधानाचार्य महेश मिश्रा जी ने कहा कि विज्ञान और खेल दोनों ही विद्यार्थियों में तार्किक सोच, टीमवर्क और आत्मविश्वास विकसित करते हैं। इस प्रदर्शनी ने बच्चों को प्रयोगधर्मी शिक्षा का वास्तविक अनुभव कराया है। हमारे विद्यार्थी जिस स्तर की रचनात्मकता और वैज्ञानिक क्षमता दिखा रहे हैं, वह सराहनीय है। मैं सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों और अभिभावकों को इस सफल आयोजन के लिए हृदय से धन्यवाद देता हूँ। यह विज्ञान प्रदर्शनी छात्रों की वैज्ञानिक जिज्ञासा, ज्ञान, कौशल एवं रचनात्मकता का जीवंत उदाहरण रही। विद्यालय परिवार सभी प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और शानदार प्रस्तुतिकरण के लिए हार्दिक बधाई देता है। विद्यालय परिवार सभी प्रतिभागी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रयास और प्रस्तुतिकरण के लिए हार्दिक बधाई देता है।

Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..