Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: सोलर पम्‍प लगाने के लिए पांच उम्‍मीदवारो का होगा चयन

गाजीपुर: सोलर पम्‍प लगाने के लिए पांच उम्‍मीदवारो का होगा चयन

गाजीपुर! उप कृषि निदेशक गाजीपुर ने बताया हे कि राज्य कृषि विकास योजनान्तर्गत सोलर पम्प स्थापना/अनुरक्षण हेतु जनपद से कुल 05 योग्य एवं इच्छूक उम्मीदवारों को सोलर पम्प की स्थापना एवं अनुरक्षण के सम्बन्ध में नवीनतम् तकनीकी प्रशिक्षण का व्यवहारिक ज्ञान देकर सोलर पम्प मैकेनिक के रूप में तैयार किया जाना है। जनपद के प्रत्येक तहसील से एक-एक अभ्यर्थी का चयन करते हुए कुल 05 प्रशिक्षण सत्र आयोजित कर सोलर पम्प मैकेनिक तैयार करने का लक्ष्य योजना में प्रस्तावित है। प्रतिभागियों के चयन हेतु निम्नलिखित मानदण्डो में  योग्यता – अभ्यर्थी इलेक्ट्रीशियन/इलेक्ट्रानिक/फिटर ट्रेड के 2 वर्षीय आई०टी०आई०,अथवा, इंजीनियरिंग में 03 वर्षीय डिप्लोमा धारक / इंजीनियरिंग में स्नातक अथवा कृषि इंजीनियरिंग में स्नातक। आयु सीमा- अभ्यर्थी की आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। योजनान्तर्गत 07 घण्टे प्रतिदिन प्रशिक्षित किया जायेगा। यह प्रशिक्षण कुल 15 कार्य दिवसों का होगा, जिसमें अवकाश दिवस शामिल होगें, इस प्रशिक्षण में सोलर पैनल व सोलर पम्प विनिर्माता कम्पनियों के अनुभवी प्रशिक्षको का सहयोग भी लिया जायेगा। सफल प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जायेगा। राज्य कृषि विकास योजनान्तर्गत आवासीय प्रशिक्षण हेतु उपलब्ध धनराशि से योजना के प्रशिक्षण एवं रहने तथा भोजन की व्यवस्था का व्यय वहन किया जायेगा। उम्मीदवारों का चयन जनपद स्तर पर गठित समिति द्वारा किया जाएगा। योग्य अभ्यर्थी दिनांक 03.11.2025 से 10.11.2025 तक वांछित प्रमाण पत्रों के साथ आवेदन उप कृषि निदेशक कार्यालय में जमा कर सकते है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …