Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल गाजीपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरु नानक जयंती

शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल गाजीपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गुरु नानक जयंती

गाजीपुर। शाह फ़ैज़ पब्लिक स्कूल गाजीपुर में गुरु नानक जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना सभा से किया गया। विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी ने गुरु नानक जी के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके तीन मूल सिद्धांत- असहायों की मदद करना, आपसी भाईचारा और ईश्वर पर विश्वास को स्पष्ट करते हुए बताया कि ये सिद्धांत जीवन में बहुत उपयोगी होते हैं।। छात्र-छात्राओं ने गुरु नानक जी की वंदना किया तथा उनके आदर्शों एवं कृत्यों पर अपने विचारों को व्यक्त किया। उक्त अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ नदीम अदहमी, प्रधानाचार्य इकरामुल हक, उपप्रधानाचार्य हनीफ अहमद, शिक्षक शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …