गाजीपुर! अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अनुपालन में बार एसोसियशन के समस्त अधिवक्तागण को सूचित किया है कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, (निःशुल्क और सक्षम विधिक सेवा) विनियम, 2010 के अन्तर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर हेतु अधिवक्ताओं का एक पैनन गठित होना है, जिसके लिए 20 पैनल लार्यस का चयन किया जाना है। उक्त पैनल हेतु वे ही अधिवक्ता आवेदन कर सकते है जिनका अनुभव कम से कम तीन वर्ष का हो। आवेदन पत्र पर आवेदक का नाम, अद्यतन फोटो, रजिस्ट्रेशन नम्बर, वृतिक अनुभव का प्रमाण पत्र सिविल, दाण्डिक, वैवाहिक आदि के विवरण सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गाजीपुर के कार्यालय में उपस्थित होकर अथवा पंजीकृत डाक के माध्यम से जमा करा सकते है। आवेदन पत्र जमा करने की अन्तिम तिथि 12.11.2025 सायं 05.00 बजे तक है, तथा साक्षात्कार दिनांक 15.11.2025 को लिया जायेगा। आवश्यक निर्देश- समस्त आवेदक माननीय उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के दिशा निर्देश तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, (निःशुल्क और सक्षम विधिक सेवा) विनियम, 2010 का अनुपालन करेंगे। उम्मीदवार उक्त आवेदन- पत्र के प्रारूप(फार्म) के लिए कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से सम्पर्क कर सकते हैं अथवा जिला न्यायालय, गाजीपुर की वेबसाइट-https://ghazipur.dcourts.gov.in पर Recruitment ऑप्शन पर किल्क करके डाउनलोड कर सकते है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..