Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: फसल बीमा करायें किसान, इन नंबर पर दें फसल क्षतिग्रस्‍त होने की सूचना

गाजीपुर: फसल बीमा करायें किसान, इन नंबर पर दें फसल क्षतिग्रस्‍त होने की सूचना

गाजीपुर! प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत जनपद में धान व बाजरा की फसले अधिसूचित है। खरीफ 2025 में जनपद के 47015 कृषकों द्वारा अपनी फसल बीमा कराया गया है। वर्तमान में मोन्था चक्रवात के कारण जनपद में मध्यम से भारी बारिश हो रही है ऐसे में फसलों का क्षतिग्रस्त होना स्वाभाविक है। उप कृषि निदेशक ने धान व बाजरा के बीमित कृषकों को सूचित किया है कि फसल क्षतिग्रस्त होने के 72 घण्टे के भीतर दूरभाष नं0 14447 पर सूचित करें, जिससे क्षति का सही आंकलन सयुक्त टीम (कृषि विभाग, राजस्व विभाग एवं फसल बीमा के प्रतिनिधि) द्वारा किया जा सके और किसान की उसकी फसल का क्षतिपूर्ति प्रदान की जा सकें। जनपद में एस0बी0आई जनरल इन्श्योरेन्स कम्पनी फसल बीमा के लिए अधिकृत किया गया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …