Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / छह थानाध्‍यक्षों का स्‍थानानंतरण, रमेश कुमार बनें करीमुद्दीनपुर के थानाध्‍यक्ष

छह थानाध्‍यक्षों का स्‍थानानंतरण, रमेश कुमार बनें करीमुद्दीनपुर के थानाध्‍यक्ष

गाजीपुर। जनपद में कानून व्‍यवस्‍था को चुस्‍त-दुरूस्‍त बनाये रखने के लिए पुलिस अधीक्षक ईरज रजा ने छह निरीक्षक और उपनिरीक्षको का स्‍थानान्‍तरण किया है। प्रभारी निरीक्षक रामपुर मांझा धर्मेंद्र कुमार पांडेय को सुहवल थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक सुहवल राजनारायण को प्रभारी निरीक्षक थाना करंडा बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक थाना करीमुद्दीनपुर राजू को प्रभारी निरीक्षक रेवतीपुर बनाया गया है। चौकी प्रभारी रजदेपुर अशोक कुमार गुप्‍ता को थानाध्‍यक्ष रामपुर मांझा गया है। थानाध्‍यक्ष रेवतीपुर रमेश कुमार को करीमुद्दीनपुर का थानाध्‍यक्ष बनाया गया है। थानाध्‍यक्ष करण्‍डा शैलेंद्र प्रताप सिंह को मीडिया सेल में भेजा गया है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

अभिषेक सिंह मिंटू बने स्‍वदेशी जागरण मंच के जिला युवा प्रमुख

गाजीपुर। कृपा शंकर सिंह को स्वदेशी जागरण मंच का काशी प्रांत संगठक एवं सुजीत कुमार …