Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नंदगंज रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण से उड़ रही धूल, स्थानीय लोग परेशान

नंदगंज रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण से उड़ रही धूल, स्थानीय लोग परेशान

ग़ाज़ीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम द्वारा नंदगंज पश्चिम रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण का कार्य तेज़ी से जारी है। पिलर निर्माण के लिए पाइलिंग सहित अन्य कार्य किए जा रहे हैं, लेकिन इस दौरान निर्माण क्षेत्र से जुड़े वनवे मार्ग पर मिट्टी डालकर अस्थायी सड़क बनाई गई है।इस मिट्टी भरे रास्ते से दिनभर दो, तीन और चार पहिया वाहनों के साथ ही स्कूल बसों का आवागमन बना रहता है, जिससे लगातार धूल उड़ती रहती है। इसका सीधा असर रेलवे क्रॉसिंग के समीप स्थित दुकानदारों और आसपास रहने वाले परिवारों पर पड़ रहा है। धूल के कारण न सिर्फ व्यवसाय प्रभावित हो रहा है, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सेतु निगम की ओर से इस रास्ते पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव नहीं किया जाता है, जिससे स्थिति और बिगड़ती जा रही है।स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि वनवे मार्ग पर डाली गई मिट्टी पर दिन में कम से कम दो बार पानी का छिड़काव कराया जाए, ताकि उड़ती धूल से राहत मिल सके और जनजीवन सामान्य बना रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

अभिषेक सिंह मिंटू बने स्‍वदेशी जागरण मंच के जिला युवा प्रमुख

गाजीपुर। कृपा शंकर सिंह को स्वदेशी जागरण मंच का काशी प्रांत संगठक एवं सुजीत कुमार …