Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / माँ कवलपति हॉस्पिटल गाजीपुर: धूमधाम से मनाई गई दीपावली, स्टाफ को किया गया सम्मानित

माँ कवलपति हॉस्पिटल गाजीपुर: धूमधाम से मनाई गई दीपावली, स्टाफ को किया गया सम्मानित

गाज़ीपुर। माँ कवलपति हॉस्पिटल मैटरनिटी एंड रिसर्च सेंटर में दीपावली का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। अस्पताल परिसर को दीपों और रंगीन लाइटों से सजाया गया तथा कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और माँ लक्ष्मी-गणेश की आरती के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. बीती सिंह ने की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “दीपावली सिर्फ रोशनी का नहीं, बल्कि सकारात्मकता, समर्पण और एकता का पर्व है। अस्पताल परिवार की मेहनत और निष्ठा ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।” इस अवसर पर सभी स्टाफ सदस्यों को उनके उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही कर्मचारियों को गिफ्ट और बोनस भी वितरित किए गए। अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि यह आयोजन कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने और टीम भावना को सशक्त करने के उद्देश्य से किया गया था। कार्यक्रम में मैनेजर मधु शर्मा, मधु विश्वकर्मा, अंजली, शालू, रितु सिंह , ममता, अमरेश पाल , किशन, परेश पाल, नित्या, मिश्रा, दीक्षा, प्रिया , और नेहा सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर दीप जलाए, एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएँ दीं और उत्सव का आनंद लिया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …