Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / निरामय आयुर्वैदिक चिकित्सा केंद्र जमानिया मोड खिदराबाद गाज़ीपुर का श्री आनंद प्रभु ने किया उद्घाटन

निरामय आयुर्वैदिक चिकित्सा केंद्र जमानिया मोड खिदराबाद गाज़ीपुर का श्री आनंद प्रभु ने किया उद्घाटन

गाजीपुर। निरामय आयुर्वैदिक चिकित्सा केंद्र जमानिया मोड खिदराबाद गाज़ीपुर के उद्घाटन समारोह में उपस्थित स्वबोध आश्रम श्री ज्योतिर्धाम वाराणसी के प्रतिष्ठाता प्रज्ञा पुरुष ओम श्री आनंद प्रभु ने केंद्र के उद्घाटन समारोह में उपस्थित श्रद्धालु जन/ समाज को स्वास्थ्य की आध्यात्मिक परिभाषा से परिचित कराते हुए बताया कि स्वास्थ्य का सम्यक् आशय स्व में अवस्थित होना है , किंतु मानव इस स्व के यथार्थ ज्ञान से अपरिचित है ।वह मात्र अपनी अहं चेतना को ही अपना सच्चा स्व समझता है और इसलिए उसकी समृद्धि व चिकित्सा पद्धति शरीरगत  रहती है जबकि पदार्थ विद्या जिसे वेदों ने अविद्या कहा है वह उसी अविद्या में ही ग्रस्त रहता है वह उस पराविद्या से जो जीवन को मुक्ति प्रदान करती है उससे  अनभिज्ञ ही मृत्यु को प्राप्त हो जाता है । वस्तुत हमारे सनातन वेद जिससे  आयुर्वेद की उत्पत्ति है वह मात्र पदार्थ विद्या से  सीमित नहीं बल्कि वह उस परा विद्या का स्रोत है। जिसकी पहचान व उपासना से व्यक्ति अपने अहंचेतना से मुक्त हो अपने दिव्य आत्म चैतन्य से युक्त हो पूर्ण स्वास्थ्य की उपलब्धि में समर्थ हो जाता है ।यह हमारे समाज का दुर्भाग्य है कि वह अपनी उस पूर्ण विद्या को भूलकर विज्ञान के नाम पर मात्र पदार्थ विद्या की ही उपासना में रत है अतः आवश्यक है कि हम पुनः वेदों की ओर लौटे । क्योंकि वैदिक ज्ञान ही हमें पूर्ण ज्ञान देने में समर्थ है। स्वबोध आश्रम के द्वारा हम समाज जीवन में यही प्रयास कर रहे हैं कि मानव अपने पूर्ण स्वास्थ्य से परिचित  हो अन्यथा वह जगत को मिथ्या माया और सपना कहकर इस संसार से भागने में ही अध्यात्म को संन्यास समझ कर उसके पीछे सत्य से दूर हो गया है, किंतु समाज जीवन के सम्यक् विकास व समृद्धि के लिए उसे फिर से वैदिक सत्य को जानने की आवश्यकता है , हमें केवल शरीर के ही स्वास्थ्य के लिए प्रयास करने की आवश्यकता नहीं वरन हमें अपने सच्चे स्व में अवस्थित होने की दिशा में अग्रसर होना है कि मानव अपने पूर्ण आयुष्य को सक्रियता पूर्वक धर्म, अर्थ , काम को जीते हुए मोक्ष को प्राप्त हो सके। आयुर्वेद की चिकित्सा पद्धति हमें वेदों के इसी ज्ञान की ओर अग्रसर करने वाली है कि मानव अपने पूर्ण स्वास्थ्य को उपलब्ध हो सके। कार्यक्रम में उपस्थिति डॉ श्याम लाल यादव डॉ विनय गुप्ता डॉ अनिल तिवारी डॉ अरविंद कुमार राय कालिका यादव व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष गुड्डू केसरी संजय गुप्ता डा0 शहनाज रामाश्रय सिंह (एडवोकेट) विमल कुमार (एडवोकेट) फोटो ग्राफर एसो के जिलाध्यक्ष सुधीर केसरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …