Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / स्‍वयंसेवकों का निकाला सिरगिथा मंडल में पथ संचलन

स्‍वयंसेवकों का निकाला सिरगिथा मंडल में पथ संचलन

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य मे  सैदपुर जिले के देवकली खंड सिरगिथा मंडल में राष्ट्रीय स्वयंसेवको द्वारा   पद संचालन और शस्त्र पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया ।जिसमे सॆकङो स्वयंसेवको ने भाग लिया। इस अवसर पर संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ विभाग के सामाजिक सदभाव प्रमुख एवं शासकीय अधिवक्ता  अभय नारायण तिवारी ने कहा संघ पूरे देश मे  शताब्दी वर्ष धूमधाम धाम के साथ मना रहा है। यह देश के लिए गौरव की बात है ।डॉ बलराम हेडगेवार ने जिस उद्देश्य से 1925 मे विजयादशमी के दिन 5 स्वयं सेवकों को लेकर संघ कि स्थापना किया आज  पूरे विश्व का सबसे बड़ा संगठन बन गया है जो विभिन्न क्षेत्रों मे राष्ट्रीय हित मे कार्य कर रहा हॆ। जिला कुटुम्ब प्रबोधन प्रमुख सोमारू चॊहान नॆ  हेडगेवार जी द्वारा संघ के गठन के उद्देश्य एवं १०० वर्ष के कार्यकाल पर विस्तृत  प्रकाश डालते हुए इस वर्ष संघ द्वारा चलाये जा रहे  कार्यक्रमो की जानकारी दी। पद संचलन कार्यक्रम के दौरान सैंकड़ों स्वयंसेवको ने पहलवानपुर चट्टी होते हुए  सिरगिथा बाजार का भ्रमण किया। भारत माता की जय घोष के साथ स्वयंसेवको पर पुष्प वर्षा की गई। कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला कार्यवाह सतेन्द्र जी, फॆलू सिंह यादव विभाग सदस्य, खंड चालक गुरुचरण जी ,विभाग सदस्य फॆलू सिंह,खण्ड कार्यवाह प्रवीण जी , ऋषिकेश जी , तेरसू यादव , महेंद्र जी, कृष्णकांत जी, गुरुप्रसाद जी आदि स्वयंसेवक प्रमुख रूप से मॊजूद थे। कार्यक्रम का संचालन खंड  शिक्षण प्रमुख राजीव जी ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

खेत बचाओ अभियान के तहत यूबीआई गहमर ने लगाया कैम्‍प

गाजीपुर। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, गहमर शाखा में ‘‘खेत बचाओ अभियान-2026‘‘ के अंतर्गत प्रधानमंत्री फसल …