Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / राष्‍ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में सनफ्लावर पब्लिक स्कूल व सेंन्ट जांस स्कूल प्रथम

राष्‍ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में सनफ्लावर पब्लिक स्कूल व सेंन्ट जांस स्कूल प्रथम

गाजीपुर। जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सतत् प्रयत्नशील सामाजिक संस्था भारत विकास परिषद के द्वारा भारत को जानो प्रतियोगिता ,गुरु वंदन छात्र अभिनंदन एवं राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय मैरिज हाल में किया गया‌। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महात्मा गांधी शती स्मारक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर सुशील कुमार तिवारी ने कहा कि परिषद परिवार द्वारा सामाजिक हित में किए गए जा रहे कार्य अति सराहनीय व अनुकरणीय हैं। यह एक ऐसी पीढ़ी को तैयार कर रहे हैं जो भारत के भविष्य हैं ।बच्चों के अंदर काफी ऊर्जा होती है और आने वाले समय में सकारात्मक दिशा में काम करके स्वर्णिम राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। भारत को जानो प्रतियोगिता में संयुक्त रूप से दो विद्यालय सनफ्लावर पब्लिक स्कूल नंदगंज ,तथा सेंन्ट जांस स्कूल गाज़ीपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। आदर्श इंटर कॉलेज द्वितीय तथा राजकीय सिटी इंटर कॉलेज गाज़ीपुर एवं कोटा ग्लोबल स्कूल बाघी नन्दगंज ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र अभिनंदन के अंतर्गत यूपी बोर्ड से हाई स्कूल में खाकी बाबा सिद्धार्थ इंटर कॉलेज से अंजली कुमारी व इंटरमीमिडिएट में राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के अमर शक्ति यादव । सीबीएसई इंटरमीडिएट में गौरी शंकर पब्लिक स्कूल तथा कोटा ग्लोबल पब्लिक स्कूल की अंशिका यादव तथा आई सी एसई बोर्ड से सेंट जॉन्स स्कूल में हाई स्कूल के प्रांजल सिंह कुशवाहा ,व इंटरमीडिएट में दिव्यांशी को पुरस्कृत किया गया। समूह गान प्रतियोगिता में सेंट जॉन्स स्कूल प्रथम ,पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीकापुर द्वितीय एवं खाकी बाबा सिद्धार्थ इंटर कॉलेज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गुरु बंदन कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए प्राथमिक शिक्षा से श्री प्रकाश सिंह माध्यमिक शिक्षा से डॉ पी एन सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, और उच्च शिक्षा से डॉक्टर अवधेश नारायण राय पूर्व उप प्राचार्य  को  अंगवस्त्रम, अभिनंदन पत्र और स्मृति चिन्ह  प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में सिद्धार्थ इंटर कॉलेज यूसुफपुर, सनफ्लावर पब्लिक स्कूल नंदगंज, डीएवी इंटर कॉलेज, गाज़ीपुर आदर्श इंटर कॉलेज महुआ बाग, राजकीय सिटी इंटर कॉलेज गाज़ीपुर ,पूर्व माध्यमिक विद्यालय बीकापुर, गौरी शंकर पब्लिक स्कूल तुलसी सागर, कोटा ग्लोबल स्कूल बाघी नंदगंज ,कंपोजिट विद्यालय बकुलियापुर एवं माधव सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यालयों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के प्रारंभ में भारत माता तथा स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्पार्चन और दीप प्रज्वलन के पश्चात वंदे मातरम गीत के द्वारा कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। परिषद के प्रांतीय गतिविधि संयोजक संजय कुमार ने परिषद के बृहद सामाजिक कार्यों से सभी अतिथियों को परिचित कराते हुए बैज अलंकरण कराया । संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता जय सूर्य भट्ट , सुमन लता राय, द्वय तथा अध्यक्षता  अनीता यादव ने किया। मनोरमा राय द्वारा परिषद के पांच सूत्र संपर्क ,सहयोग, संस्कार, सेवा ,समर्पण के संदर्भ में अवगत कराया जिसकी भावाभिव्यक्ति सिंधु सीता पांडे,अनीता तिवारी, माया रानी,अंजना राय ,माधुरी यादव , तथा निरुपमा उपाध्याय ने किया । भारत को जानो प्रतियोगिता के मंचीय संचालन में कुमार मयंक ने विशेष योगदान किया। निर्णायक मंडल में राजन तिवारी, प्रतिभा सिंह , शिवकुमार, आनन्द प्रकाश अग्रवाल ने महत्वपूर्ण सहभागिता की इस अवसर पर संरक्षक डॉक्टर आर पी शर्मा, चंद्रमा यादव ,ब्यासमुनिराय, दिनेश सिंह कृष्ण बिहारी राय, अवधेश राय ,अजय कुमार ,अनिल कुमार उपाध्याय , अतुल्य कुमार श्रीवास्तव ‌,प्रमोद राय रून्नू, सुख विलास, डॉ डी पी सिंह, ,अंचल कुमार तिवारी , अरुण राय,अनिल राय, सुभाष गुप्ता, डॉ अरुण कुमार राय, अनुपम आनंद श्रीवास्तव, रामाश्रय राय ,पी  पी त्रिवेदी ,सुशील अग्रवाल, जितेंद्र मोहन कृष्ण, अभिषेक अग्रवाल, बद्रीश श्रीवास्तव , डॉ  डी पी सिंह , प्रभु नारायण सिंह यादव राधा मोहन सिंह उदयकांत यादव, सत्यपाल सिंह,अमरनाथ तिवारी, प्रभाकर त्रिपाठी ,वी वी सिंह ,विजय राय,प्रभात जी, सुशीला देवी,मोहिनी श्रीवास्तव, विष्णु प्रिया, बबिता, गीता सिंह,प्रतिमा श्रीवास्तव, संगीता राय, माया  नायर ,साक्षी, सहित गणमान्य जन उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …