Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / मिशन शक्ति के तहत खिलाडि़यों को खेल कीट और श्रम सम्‍मान लाभार्थियों को मिला टूल कीट

मिशन शक्ति के तहत खिलाडि़यों को खेल कीट और श्रम सम्‍मान लाभार्थियों को मिला टूल कीट

गाजीपुर। मिशन शक्ति अभियान 5.0 के अंतर्गत महिला सम्मान एवं उद्यमिता कार्यक्रम का आयोजन युवा कल्याण विभाग एवं उद्योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ऑडिटोरियम सभागार किया गया। कार्यक्रम में मा0 सांसद राज्यसभा डॉ0 संगीता बलवंत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सरिता अग्रवाल द्वारा, प्रोत्साहन स्वरूप खेल कीट तथा जिला उद्योग विभाग द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के लाभार्थियों को टूल कीट मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिलाओं को वितरण किया गया। युवा कल्याण विभाग द्वारा मंगल दल की महिलाओं को सम्मानित किया गया। तत्पश्चात उद्योग विभाग द्वारा महिला उद्यमियों को सम्मान पत्र एवं किट का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि ने मिशन शक्ति के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभाने का संदेश दिया। इस अवसर पर जिला युवा कल्याण अधिकारी  दिलीप कुमार, उपायुक्त उद्योग प्रवीण मौर्य, तथा महिला कल्याण विभाग के  कार्मिक उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …