गाजीपुर। सीजेएम कोर्ट में बुधवार को विधायक अब्बास अंसारी एक मुकदमे में पेश हुए। वर्ष 2023 में एक व्यापारी नेता फखर खां ने सदर कोतवाली में जमीन जबरन हड़पने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। अब्बास अंसारी की पेशी को देखते हुए कोर्ट परिसर और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई और पूरे क्षेत्र में निगरानी रखी गई। सुनवाई के बाद न्यायालय ने मामले की अगली तारीख 4 नवंबर निर्धारित की।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..