Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / श्री रूद्रांबिका महायज्ञ के दूसरे दिन मंडप प्रवेश व पंचांग पूजन हुआ संपन्न

श्री रूद्रांबिका महायज्ञ के दूसरे दिन मंडप प्रवेश व पंचांग पूजन हुआ संपन्न

गाजीपुर। जनपद के रेवतीपुर क्षेत्र के नौली ग्राम में चल रहे श्री रूद्रांबिका महायज्ञ के दूसरे दिन काशी के विद्वान जनों द्वारा मंत्रोचार के बीच मंडप प्रवेश व पंचांग पूजन संपन्न हुआ। इसके साथ यज्ञ मंडप में बनी देव वेदियों पर समस्त देवताओं का आवाहन, स्थापना ,पूजन इत्यादि संपन्न हुआ। वेदाचार्य डॉ पंडित धनंजय पांडे के साथ वैदिक विद्वान जनों ने मंत्रोच्चार से विधि विधान पूर्वक यज्ञ क्रिया का संपादन कराया। इस कार्य में पंडित गोविंद पांडे, जितेंद्र पटेरिया, सौरभ त्रिपाठी, विशेष त्रिपाठी, शैलेंद्र व त्रिभुवन ने वेदों के मंत्र पाठ से पूरा क्षेत्र को गुंजायमान कर दिया। यज्ञ के इस विशेष कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए यज्ञाचार्य डॉ धनंजय पांडे ने कहा कि यज्ञ, दान ,तप का त्याग नहीं करना चाहिए। अपने सामर्थ्य के अनुसार सहयोग व आयोजन करते रहना चाहिए। जिससे भगवत कृपा का सहज लाभ मानव जीवन को मिलता रहे। इस क्रम में परमपूज्य लक्ष्मी प्रपन्र जीयर स्वामी जी महाराज के कृपा पात्र विजय कौशिक जी महाराज के द्वारा संगीतमय श्री राम कथा के अंतर्गत नाम महिमा, मंगलाचरण इत्यादि का वर्णन किया गया। मुख्य यजमान के रूप में सत्या पांडे तथा क्षेत्र वासियों के प्रतिनिधि के रूप में जितेंद्र ने पूजन को संपादित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अजय पांडे, हृदय नारायण सिंह, संतोष, विद्यानंद, राजन, धनजी, रुद्र नारायण पांडे, कृष्ण यादव, देवानंद आदि के साथ गांव के गणमान्य लोगों का सहयोग रहा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

टीवीएस जायसवाल गाजीपुर 9 जून को बनाएगा इतिहास

गाजीपुर। जायसवाल टीवीएस के प्रोपराइटर सुमित जायसवाल ने बताया कि 9 जून को 101 टीवीएस …