Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / किसान मजदूर विरोधी है भाजपा सरकार की नीतियां – राजेंद्र यादव

किसान मजदूर विरोधी है भाजपा सरकार की नीतियां – राजेंद्र यादव

गाजीपुर। कम्युनिस्ट पार्टी एवं किसान सभा की संयुक्त जनसभा सराय गोकुल में संपन्न हुई।इसे सम्बोधित करते हुए सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि  वर्तमान सरकार की  नीतियाँ किसान मजदूर विरोधी है।कृषि लागत महँगी एवं उत्पादन सस्ता है। औद्योगिक  और  कृषि उत्पादन के मूल्यों में कोई संतुलन नहीं है। सरकार की गलत नीतियों के कारण  लाखों किसानो ने आत्महत्या किया है।किसान की खेती बर्बाद हो रही है। ऐसी दशा में खेती,किसान,गांव बचाने के लिए किसानो को मजबूत संगठन बना कर संघर्ष करना होगा। पार्टी राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने कहा कि भारत सरकार का खजाना आम नागरिकों पर लगे टैक्स से बनता है।परन्तु सरकार कि आर्थिक नीतियाँ कॉर्पोरेट घरानो के  पक्ष में है।जब तक किसानो मजदूरों के हक में नीतियाँ  नही बनेगी तब तक समस्याओ का समाधान सम्भव् नहीं है।सभा को पार्टी जिला सचिव जनार्दन राम,सह सहसचिव ईश्वरलाल गुप्ता,राम अवध,किसान सभा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र,रविन्द्र कुशवाहा, बटोर प्रसाद गुप्ता आदि ने सम्बोधित किया।अंत में ग्राम कमेटी का चुनाव हुआ जिसमें रमेश सिंह संयोजक,अध्यक्ष बबलू कुशवाहा,उपाध्यक्ष पांचू राम,मंत्री रम्पत यादव,सह मंत्री सुदर्शन,कोषाध्यक्ष पतिराम गुप्ता,मीडिया प्रभारी रामगति राजभर चुने गये।अध्यक्षता जैकरण  यादव एवं संचालन श्रीराम यादव ने किया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शक्करपुर रेलवे अंडरपास के लिए एनओसी मिलने पर डॉ. जीतेन्द्र प्रसाद ने जिलाधिकारी का जताया आभार

गाज़ीपुर: जनपद गाज़ीपुर की तहसील मुहम्मदाबाद तहसील, गाज़ीपुर के अंतर्गत ग्राम शक्करपुर, थाना नोनहरा के …