Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: शोभा यात्रा से शुरू होगा नव दिवसीय रुद्राम्बिका महायज्ञ

गाजीपुर: शोभा यात्रा से शुरू होगा नव दिवसीय रुद्राम्बिका महायज्ञ

गाजीपुर। जनपद के नौली, उतरौली व त्रिलोकपुर गांव के सिवान में प्राचीन गंगाधारा नगरी स्थित श्री रुद्राम्बिका धाम शिव काली मंदिर से प्रातः 8:00 बजे से भव्य जल यात्रा व शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह जल यात्रा मंदिर परिसर से चलकर नौली, उतरौली व त्रिलोकपुर के मुख्य मार्ग तक जाएगी। कलशधारी महिलाओं के लिए त्रिलोकपुर मुख्य मार्ग पर पानी पीने की व्यवस्था की गई है। यज्ञाचार्य पंडित धनंजय पांडे ने कहा कि जल यात्रा में अधिकाधिक श्रद्धालु भाग लेकर भगवत कार्य को सार्थक कर सकते हैं। जल यात्रा का समापन वापस रुद्राम्बिका मंदिर परिसर में होगा। बताते चलें कि नवली, अतरौली व त्रिलोकपुर के प्राचीन गंगाधारा नगरी में स्थित श्री रुद्राम्बिका धाम शिवकाली मंदिर में नव- दिवसीय श्री रुद्राम्बिका महायज्ञ व श्री राम कथा संगीत मय का आयोजन किया गया है, जो 7 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक चलेगा। इस क्रम में 7 अक्टूबर को जल यात्रा, शोभा यात्रा, वरुण पूजन व श्री राम कथा प्रारंभ होगा। तत्पश्चात 8 अक्टूबर को पंचांग पूजन व मंडप प्रवेश, 9 अक्टूबर को, अरणीमंथन – वैदिक मंत्र पद्धति के द्वारा अग्नि का प्राकट्य ,15 अक्टूबर को श्री राम कथा पूर्ण व विश्व प्रासिद्ध गंगा आरती का विशेष आयोजन है। 16 अक्टूबर को प्रसाद वितरण तथा भंडारा का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त महान संतो का जमावडा भी हो रहा है । जिसका सहज लाभ क्षेत्रवासी व जनपद वासी प्राप्त करेेंगे। यज्ञचार्य व कार्यक्रम व्यवस्थापक पंडित डा0 धनंजय पांडे जी ने जनपद के सभी भावनाशील श्रद्धालुओं को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आवाहित किया है। कार्यक्रम में समस्त ग्रामवासियों का सहयोग है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …