Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जमानियां ब्‍लाक तिराहा स्थित यमदाग्नि ऋषि के मूर्ति के स्‍थापना के लिए हुआ भूमि पूजन

जमानियां ब्‍लाक तिराहा स्थित यमदाग्नि ऋषि के मूर्ति के स्‍थापना के लिए हुआ भूमि पूजन

गाजीपुर। अपने अतीत एवं वैभव के लि‍ए सुवि‍ख्‍यात मदन बनारस जमानिया का अपना एक वि‍शि‍ष्‍ट ऐति‍हासि‍क, सामाजि‍क एवं राजनैति‍क अस्‍ति‍त्‍व रखता है। साथ ही साथ यह धार्मिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उदाहरण के लिए नगर क्षेत्र के हरपुर में बाबा परशुराम जी के ऐतिहासिक एक मात्र प्राचीन मंदिर है जहां अक्षय तृतीया के दिन मेला भी लगता है। इस स्थान का सम्बंध भगवान परशुराम, उनके पिता महर्षि जमदग्नि तथा माता रेणुका से है। सोमवार की शाम 5.00 बजे ब्लॉक तिराहा स्थित NH 24 के पास भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ भाजपा नेता बाल कृष्ण त्रिवेदी और नगर पालिका अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने संयुक्त रूप से यमदाग्नि ऋषि  जी की मूर्ति स्थापना और पार्क के लिए भूमिपूजन किया। जो लगभग एक करोड़ की लागत से बन के तैयार होगा।। अध्यक्ष जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि जमानिया  यमदाग्नि ऋषि जी तपोभूमि रही है जिसकी जमानिया को जरूरत है जिस उद्देश्य से यह कार्य किया जाना उचित है। बनारस के बाद जमानिया ही ऐसा जगह है जहां मां गंगा उत्तर वाहिनी बहती है जिसे धार्मिक क्षेत्र में बड़ा महत्व है। आने वाले दिनों बहुत सुंदर दिखेगा जमानिया और विकास के कार्य नगर में निरन्तर चलते रहेंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता कमल निगम, चंद्रशेखर निगम, मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर वर्मा ,पूर्व मंडल अध्यक्ष नृपेंद्र उपाध्याय, अनिल कुमार गुप्ता, संजीत यादव, आदि लोग उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …