Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / दवा मंडी मिश्रबाजार में गंदगी का साम्राज्‍य शौचालय, पेयजल की सुविधा न होने से कारोबारी परेशान

दवा मंडी मिश्रबाजार में गंदगी का साम्राज्‍य शौचालय, पेयजल की सुविधा न होने से कारोबारी परेशान

ग़ाज़ीपुर। तीन दशक पूर्व शहर के मिश्र बाजार में दवा मंडी स्थित है जो अपने भाग्य पर आंसू बहा रहा है ।नगर पालिका ग़ाज़ीपुर की लगभग 70 व निजी लोगों की  करीब 20 दवा की दुकानें संचालित होती है ।नगर पालिका उन दवा दुकानदारों से प्रति माह किराया वसूलती है।मंडी में जनपद के कोने —कोने से थोक दवा खरीदने के लिए काफी संख्या में लोग प्रतिदिन आते हैं।लेकिन कारोबारियों के लिए सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। ड्रग डीलर्स वेलफेयर सोसायटी ग़ाज़ीपुर के महामंत्री अश्वनी राय ने एक भेंट में बताया कि इतनी पुरानी दवा मंडी है ।आज तक सुलभ शौचालय का निर्माण नहीं कराया गया जिससे कारोबारियों के साथ आने वाले व्यापारियों को ईधर उधर भटकना पड़ता है।जिससे मजबूर होकर खाली व स्थानों पर मूत्र त्याग करते है ।इस जटिल समस्या के संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष से भी कहा गया सिर्फ उन्होंने  आश्वासन दिया लेकिन उनका आश्वासन देकर जस का तस रह गया है ।श्री राय ने आगे कहा कि स्ट्रीट लाइट लगी है उसकी भी स्थिति ठीक नहीं है जिससे मंडी में अंधेरा रहता है।मंडी में पेयजल की समस्या है ।जल निगम से सुबह और शाम पानी आता है लेकिन दिन भर बाहर से पानी की बोतल खरीद कर कारोबारी अपनी प्यास बुझाते है।उन्होंने आगे कहा कि मंडी में जो जगह खाली है वहां पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है जिससे बदबू आती रहती है ।जबकि मंडी के दवा व्यवसाई लाखों रुपया टैक्स के रूप में देते है।कारोबारियो के लिए दवा मंडी में बुनियादी सुविधा का अभाव है।जिससे परेशानी उठानी पड़ रही है। श्री राय ने जिला प्रशासन से अनुरोध किया है कि दवा मंडी की समस्याओं का अतिशीघ्र समाधान कराया जाय जिससे दवा कारोबारियो को राहत मिल सके।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …