गाज़ीपुर। महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महिला अस्पताल गाज़ीपुर में अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध। लंबे समय से प्रतीक्षित मांग को पूरा करते हुए आज से महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज से संबद्ध महिला अस्पताल गाज़ीपुर में अल्ट्रासाउंड सेवा प्रारंभ कर दी गई है।ज्ञात हो कि महिला अस्पताल में प्रतिदिन लगभग 450–500 मरीज पहुंचते हैं, जिनमें औसतन 12–15 ऑपरेशन और 8–10 सामान्य प्रसव होते हैं। अब तक रेडियोलॉजी विशेषज्ञों की कमी के कारण मरीजों को अल्ट्रासाउंड जांच के लिए कुछ दूरी तय करके गोरा बाजार तक जाना पड़ता था।यह सेवाएं आज से शुरू हो गई आज कुछ लोग कार्टून महिला अस्पताल में किया गया! इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि— “यह महिला अस्पताल के लिए ऐतिहासिक कदम है। हमारी प्राथमिकता हमेशा से मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना रही है। अल्ट्रासाउंड सेवा प्रारंभ होने से प्रसूताओं और महिला मरीजों को समय पर जांच मिल सकेगी और अनावश्यक असुविधा से राहत मिलेगी।उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में महिला अस्पताल में और भी आधुनिक सुविधाएँ जोड़ी जाएँगी ताकि गाज़ीपुर ही नहीं, आसपास के जनपदों की महिलाओं को भी इसका लाभ मिल सके!
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..