Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / विश्वनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ़ फ़ार्मेसी, रायपुर ग़ाज़ीपुर में विश्व फ़ार्मेसी दिवस का भव्य आयोजन, D. Pharma एवं B. Pharma के लिए प्रवेश प्रारंभ

विश्वनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ़ फ़ार्मेसी, रायपुर ग़ाज़ीपुर में विश्व फ़ार्मेसी दिवस का भव्य आयोजन, D. Pharma एवं B. Pharma के लिए प्रवेश प्रारंभ

गाजीपुर। विश्वनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ़ फ़ार्मेसी, रायपुर (ग़ाज़ीपुर) में विश्व फ़ार्मेसी दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ़ ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और आसपास के क्षेत्रों में फ़ार्मेसी के महत्व व स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश दिया।इसके पश्चात् कॉलेज प्रांगण में रंगोली प्रतियोगिता, क्विज़ प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रेज़ेंटेशन का आयोजन किया गया, जहाँ छात्रों ने अपनी रचनात्मकता, ज्ञान और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिताओं के परिणाम:

क्विज़ प्रतियोगिता – प्रथम: अभिषेक कुशवाहा | द्वितीय: रामआवध यादव | तृतीय: साहिल अनसारी

रंगोली प्रतियोगिता – प्रथम: बी.फार्मा (चौथे वर्ष) | द्वितीय: बी.फार्मा (द्वितीय वर्ष) | तृतीय: डी.फार्मा (प्रथम वर्ष)

पोस्टर प्रेज़ेंटेशन – प्रथम: बी.फार्मा (प्रथम वर्ष) | द्वितीय: डी.फार्मा (प्रथम वर्ष) | तृतीय: बी.फार्मा (द्वितीय वर्ष)

इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन अजय कुमार यादव ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सभी छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि फ़ार्मेसी मानव जीवन की गुणवत्ता सुधारने एवं समाज की सेवा का एक सशक्त माध्यम है।साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि D. Pharma एवं B. Pharma में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ है। इच्छुक छात्र कॉलेज कोड 4894 को काउंसलिंग में चुनकर अपना प्रवेश सुनिश्चित कर सकते हैं।कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुनील चौधरी, सुमित पटेल, मनीष, लक्ष्मी मैम सहित अन्य संकाय सदस्य एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …