गाजीपुर। अपर जिला जज प्रथम शक्ति सिंह ने पत्नी की नृशंस हत्यार करने वाले आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है और एक लाख रूपये का अर्थदण्डी लगाया है। न्यारयाधीश ने अपने फैसले में बहुत ही मार्मिक टिप्प णी किया कि समाज में पति-पत्नीू का रिश्ताद पूर्णत: भरोसे और विश्वाअस का होता है। आरोपी ने इस विश्वापस और भरोसे को केवल खण्डित नही किया है बल्कि अपनी पत्नीक की हत्याृ अपने बेटी के सामने ही कर दी है। मानव जीवन अनमोल होता है उसे नशे के लिए समाप्तक नही किया जा सकता है। एडवोकेट नीरज श्रीवास्त व ने बताया कि मृतका के पिता हर्षनाथ ने थाने में रिपोर्ट लिखाई कि उसका शराबी दामाद आठ अगस्त। 2022 को राशन के लिए बाजार गया और उसी पैसे से शराब पी लिया, घर आने पर पत्नीब बिंदु देवी ने जब राशन मांगा तो उसे मारपीटकर मौत के घाट उतार दिया, इस घटना के समय में उसकी बेटी निधि मौजूद थी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की विवेचना कर कोर्ट में चार्जशीट प्रसतुत किया। दोनो पक्षो के अधिवक्तािओ के बहस सुनने के पश्चामत अपर जिला जज प्रथम शक्ति सिंह ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा और एक लाख का जुर्माना लगाया है।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..