Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गाजीपुर: राज्य मंत्री ने सिधौना की रामलीला का किया उद्घाटन

गाजीपुर: राज्य मंत्री ने सिधौना की रामलीला का किया उद्घाटन

गाजीपुर। जनपद के श्री आदर्श रामलीला समिति सिधौना की परंपरागत रामलीला का शुभारंभ शारदीय नवरात्र के प्रथम दिवस की शुभ बेला में सोमवार को धूमधाम से किया गया। उत्तर प्रदेश के आयुष,खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु ने सिद्धनाथ महादेव धाम पर विधिवत पूजन अर्चन के उपरांत रामलीला का फीता काटकर उद्घाटन किया। मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र ने कहा कि रामलीला मंचन सामाजिक, सांस्कृतिक,धार्मिक और मानवीय मूल्यों को जनमानस तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम है। कहा कि सिधौना की गौरवशाली रामलीला के कार्यकर्ताओं में सहयोग की भावना,उत्कृष्ट कलाकार और भव्य मंचन इसे अन्य रामलीलाओं से विशिष्ट बनाती है। कार्यक्रम का संचालन अनिमेष मिश्रा गोलू ने किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष संतोष मिश्र,सरकार मिश्र,नंदलाल सिंह, अभिषेक मिश्र,आलोक मिश्र, सोनू सिंह,प्रधान प्रतिनिधि दयाशंकर सिंह,अनिल सिंह,अमित मिश्र,शिवाजी मिश्र,अखिलेश मिश्र,करुणा शंकर मिश्र,पंकज मिश्र,सुभाष दीक्षित,पिंटू मिश्र,ओमप्रकाश दीक्षित,अक्षत मिश्र,अनिल सिंह,विनय,पिंकू मिश्र,कौशल सिंह,जुगनू सिंह,विशाल,बजरंगी,अवतंस,विश्वास आदि मौजूद रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …