Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान, पी.जी. कॉलेज, गाज़ीपुर में रंगोली निर्माण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान, पी.जी. कॉलेज, गाज़ीपुर में रंगोली निर्माण प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

गाजीपुर। सेवा, संस्कार, रचनात्मकता एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सेवा संकल्प अभियान–2026 के अंतर्गत तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान, पी.जी. कॉलेज, गाज़ीपुर में रंगोली निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी कलात्मक प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों द्वारा बनाई गई रंगोलियों में ‘विकसित भारत–2047’ की परिकल्पना को विभिन्न आकर्षक एवं संदेशपरक डिजाइनों के माध्यम से प्रदर्शित किया गया। रंगोलियों में राष्ट्र निर्माण, आत्मनिर्भर भारत, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, भारतीय संस्कृति एवं युवा शक्ति जैसे विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर डा. अजीत प्रताप सिंह गौतम, निदेशक, तकनीकी शिक्षा एवं शोध संस्थान ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं की रचनात्मकता एवं उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों की प्रतिभा और सकारात्मक सोच ही विकसित भारत के निर्माण की मजबूत आधारशिला है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ-साथ राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को समझने और उन्हें सकारात्मक रूप से अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करती हैं।उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए ‘विकसित भारत–2047’ के लक्ष्य में युवाओं की सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।कार्यक्रम का सफल संयोजन सुप्रिया सिंह एवं नेहा त्रिपाठी द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करने वाले शिक्षकगण एवं कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया! प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने पूरे महाविद्यालय परिसर में रचनात्मकता, सेवा भावना और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का वातावरण बना दिया।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

अभिनव सिन्‍हा का संकल्‍प पूरा, नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य सेवा शिविर में लगभग 30 हजार मरीजों ने कराया इलाज

शिवकुमार गाजीपुर। भाजपा के युवा नेता अभिनव सिन्‍हा का संकल्‍प सोमवार को पूरा हो गया। …