Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / जमानिया पुलिस ने संदिग्‍ध वाहन और व्‍यक्तियों के खिलाफ किया सघन चेकिंग

जमानिया पुलिस ने संदिग्‍ध वाहन और व्‍यक्तियों के खिलाफ किया सघन चेकिंग

गाजीपुर। जमानिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह मय फोर्स के साथ पाण्डेय मोड पर संदिग्ध व्यक्ति संदिग्ध वाहन को चेक करते हुए। संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग थी। जिसका उद्देश्य चलान न होकर सतर्कता था। बताया जाता है कि सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए कोतवाली पुलिस ने मय सोमवार की शाम मैं पुलिस फोर्स के साथ पांडे मोड तीन मोहनी पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान वाहन दस्तावेजों की जाँच के साथ पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, बीमा की जाँच की। इसके साथ यातायात नियमों का अनुपालन जैसे बिना हेलमेट, सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों और तीन सवारी बैठाने वाले चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। साथ ही संदिग्धों पर नजर बनाए रखे। सुरक्षा और अपराध नियंत्रण के मद्देनजर संदिग्ध वाहनों, नंबर प्लेट विहीन गाड़ियों और काली फिल्म लगे शीशों की सघन तलाशी ली गई। और नियमों का उल्लंघन करने वाले कई चालकों से जुर्माना वसूला गया तथा भविष्य में नियमों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी गई। बताया जा रहा है कि बताया जा रहा केि सुरक्षा व्यवस्था और यातायात नियमों  का पालन करने के लिए सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की तलाशी ली गई। और दिशा-निर्देश दी गई। इसके साथ हैी चालकों को यातायात नियमों का कड़ाई से पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की हिदायत दी गई। उपनिरीक्षक दिनेश सिंह, दीपक मिश्रा, अनूप राय, मुकुल मिश्रा, विमलेश कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

अभिनव सिन्‍हा का संकल्‍प पूरा, नि:शुल्‍क स्‍वास्‍थ्‍य सेवा शिविर में लगभग 30 हजार मरीजों ने कराया इलाज

शिवकुमार गाजीपुर। भाजपा के युवा नेता अभिनव सिन्‍हा का संकल्‍प सोमवार को पूरा हो गया। …