Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शिक्षा क्षेत्र सादात के कम्पोजिट विद्यालय जगदीशपुर में कक्षा सात की छात्रा नन्दिनी एक दिन के बनीं अपने विद्यालय की हेडमास्‍टर

शिक्षा क्षेत्र सादात के कम्पोजिट विद्यालय जगदीशपुर में कक्षा सात की छात्रा नन्दिनी एक दिन के बनीं अपने विद्यालय की हेडमास्‍टर

गाजीपुर। शिक्षा क्षेत्र सादात के कम्पोजिट विद्यालय जगदीशपुर में मंगलवार को मिशन शक्ति के तहत कक्षा सात की छात्रा नन्दिनी को एक दिन का प्रधानाध्यापक बनाया गया। इस रूप में छात्रा नंदिनी ने अपनी प्रतिभा से सभी को न केवल परिचित कराया बल्कि विद्यालय के सभी कक्षाओं के बच्चों को अनुशासित भी रखा। पदभार ग्रहण करने के बाद विद्यालय के शिक्षकों ने उन्हें गुलदस्ता भेट किया। और उनके निर्देशों का अनुपालन किया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद बच्चों को सम्बोधित करते हुए उन्हें नियमित रूप से समय पर विद्यालय पहुंचने के लिए प्रेरित किया। स्वयं स्वच्छ रहकर विद्यालय को भी स्वच्छ बनाने के लिए निरन्तर प्रयासरत रहने कों  कहा। मध्याह्न भोजन अवकाश से पूर्व उन्होंने मिडडे मिल की गुणवत्ता को स्वयं चखा, परखा व जांच कर दूसरे बच्चों को भोजन करने की अनुमति दी। मौके पर मौजूद संकुल शिक्षक सोनू कुमार खरवार ने विद्यालय की इस अनूठी पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों के आत्मविश्वास में बृद्धि होती है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनकर छात्रा नन्दिनी ने विद्यालय के कार्यो को बहुत अच्छे तरीके से क्रियान्वयन करने की कोशिश की। एक दिन की प्रधानाध्यापिका बनकर छात्रा नन्दिनी ने अपने शिक्षकों को धन्यवाद दिया। वह भविष्य में कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करके अपने विद्यालय का नाम रोशन करेगी और शिक्षिका बनेगी। इस अवसर पर  सतिराम राम, जैन रहमान, पूजा मिश्रा, अनीता यादव, रुखसाना, ऋचा मद्धेशिया, गीता देवी उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वारा का दिव्‍य ज्‍योति कलश पहुंचा गाजीपुर, जिले में करेगा भ्रमण  

गाजीपुर। गायत्री तीर्थ शान्तिकुन्ज हरिद्वार से चल कर पूरे देश में जन-जन के बीच दिव्य …