Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / शहीद पुत्र व कांग्रेस के पूर्व विधायक अवधेश राय शास्‍त्री का निधन

शहीद पुत्र व कांग्रेस के पूर्व विधायक अवधेश राय शास्‍त्री का निधन

गाजीपुर। शहीद पुत्र व कांग्रेस के पूर्व विधायक अवधेश राय शास्‍त्री का निधन आज मंगलवार को दोपहर एक बजे उनके निवास स्‍थान इंद्रपुरी कालोनी शास्‍त्रीनगर लंका गाजीपुर में हो गया। उनके निधन के खबर से उनके शुभचिंतकों और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी। उनके निधन की खबर सुनकर बड़ी संख्‍या में कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ता उनके घर पहुंच रहे हैं। यह जानकारी उनके पुत्र एडो. राजेश राय ने दी है। उन्‍होने बताया कि उनका अंतिम संस्‍कार बुद्धवार 24 सितंबर को गाजीपुर के श्‍मशान घाट पर सुबह में किया जायेगा। कांग्रेस पार्टी के वरिष्‍ठ नेता रविकांत राय ने उनके निधन पर शोक व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि अवधेश राय शास्त्री 1984 से 1989 तक दिलदारनगर विधानसभा से कांग्रेस पार्टी के विधायक रहे। वह एक ईमानदार और कर्मठ नेता थे। अवधेश राय शास्‍त्री ने आजीवन कार्यकर्ताओं के हक की लड़ाई लड़ी। उनके निधन से पार्टी को क्षति पहुंची है।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

शाहीन परवीन ने गाजीपुर का नाम किया रोशन, राज्‍यपाल ने दिया गोल्‍ड मेडल

गाजीपुर। भाजपा के सदर पश्चिमी मंडल मीडिया प्रभारी परवेज खान की भतीजी शाहीन परवीन (खुशी) …