Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / गंगा के बाढ़ का पानी उतरने से क्षेत्रों में बढ़ी है समस्‍याएं, प्रशासन दे ध्‍यान- सपा नेता मुकेश यादव

गंगा के बाढ़ का पानी उतरने से क्षेत्रों में बढ़ी है समस्‍याएं, प्रशासन दे ध्‍यान- सपा नेता मुकेश यादव

गाजीपुर। जिला पंचायत सदस्‍य प्रतिनिधि एवं वरिष्‍ठ सपा नेता मुकेश यादव ने बताया कि बाढ़ क्षेत्रों में गंगा का पानी अब उतर चुका है जिसके बाद उन क्षेत्रों में अनेकों समस्‍याएं बढ़ी हैं। सपा नेता ने कहा कि बाढ़ के पानी से हर जगह जलजमाव हो गया है जिससे इन क्षेत्रों में तेजी से संक्रमण रोग फैल रहा है। इन क्षेत्रों में लगी धान और दलहन आदि की फसलें नष्‍ट हो गयी हैं। पशुओं के हरे चारे की भारी किल्‍लत हो गयी है। मुकेश यादव ने प्रशासन से यह मांग किया है कि बाढ़ क्षेत्रों के गांवों में तत्‍काल की दवाओं और ब्‍लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जाये जिससे संक्रमण रोगों का रोकथाम हो सके। क्षेत्र में चिकित्‍सा की गांव-गांव कैम्‍प लगाकर हर लोगों की स्‍वास्‍थ्‍य का चेकअप करें जिससे कि ग्रामवासी बीमारियों से बच सके। पशु चिकित्‍सक भी गांव-गांव में भ्रमण कर पशुओं को टीका लगाएं।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डीएम, सीडीओ ने किया मेडिकल कालेज में पौधरोपण  

गाजीपुर। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 05 जून, 2026 से …