गाजीपुर। राष्ट्रसंत परम पूज्य श्री सतपाल जी महाराज के जन्मोत्सव पर श्री हंस योग आश्रम गाजीपुर में कल आयोजित होगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर एवं सद्भावना सत्संग समारोह– प्रख्यात समाजसेवी, आध्यात्मिक धर्मगुरु परम पूज्य श्री सतपाल जी महाराज के पावन जन्मोत्सव के सुअवसर पर मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा देश- विदेश के कोने-कोने में दिनांक 1 सितंबर से 21 सितंबर तक, स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, सद्भावना यात्रा के साथ-साथ समाज में सद्भावना, भाईचारा, राष्ट्रीय एकता एवं सनातन धर्म एवं संस्कृति के प्रति जनजागरण के पवित्र उद्देश्य से ” सद्भावना सत्संग समारोह ” आयोजित किया जा रहा है, इसी क्रम में कल दिनाँक 17 सितंबर 2025 को श्री हंसयोग आश्रम, कचहरी रोड, महुआबाग गाजीपुर में सुबह 7.30 बजे से सद्भावना पदयात्रा एवं 11 बजे से निःशुल्क चिकित्सा शिविर तथा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक ” सद्भावना सत्संग समारोह ” आयोजित किया गया है, जिसमें विभिन्न तीर्थ स्थलों से पधारे संत महात्मा गण के आध्यात्मिक एवं अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं के सारगर्भित विचार होंगे, जिसमें मानव उत्थान सेवा समिति श्री हंस योग आश्रम के प्रभारी महात्मा सुखियानंद एवं साध्वी महात्मा दयावती बाई जी ने सभी नागरिकों को सादर आमंत्रित किया है, कार्यक्रम में स्वईष्ट -मित्रों सहित भाग लेकर पुण्य के भागीदार बनें
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..