गाज़ीपुर। धरती को सूरज की खतरनाक किरणों से बचाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाले ओजोन परत की रक्षा के संबंध में जागरूक करने के लिए आज ओज़ोन दिवस के अवसर पर गोपीनाथ पीजी कालेज के भूगोल विभाग द्वारा ओज़ोन परत-“विज्ञान से वैश्विक तकनीकी तक” विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस दौरान बी.ए व एम.ए के छात्र-छात्राओं ने ओज़ोन परत की रक्षा और स्थायी कार्यों को बढ़ावा देने में वैज्ञानिक अनुसंधान और वैश्विक सहयोग के महत्व पर चर्चा की गई। इस अवसर पर कालेज प्राचार्या डॉ सुधा त्रिपाठी ने “विज्ञान से वैश्विक तकनीकी तक” पर चर्चा की। कहा कि जीवन के लिए ऑक्सीजन जितना महत्व रखता है उतना ही महत्वपूर्ण ओजोन भी है। दरअसल यह सूर्य की किरणों से आने वाली हानिकारक किरणों से लोगों को बचाती है। हालांकि 1970 में वैज्ञानिकों ने पाया कि इस परत में छेद होने लगा है जो पृथ्वी के लिए काफी हानिकारक होता है इसके प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए ओजोन दिवस मनाया जाता है। कार्यक्रम में संयोजक के रूप में भूगोल विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ऋषिकेश तिवारी ने मंच संचालन व धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि पृथ्वी पर जीवन संभव बनाने के लिए ओजोन परत बेहद महत्वपूर्ण है। हर साल ओजोन दिवस मनाने का उद्देश्य है कि लोगों को इसके बचाव के लिए जागरूक किया जाए और इसके महत्व को समझा जा सके। इस अवसर पर बीए व एमए के छात्र छात्राओं आंचल गुप्ता, सानिया सिंह, शिल्पी प्रजापति, खुशबु चौहान, धर्मेंद्र प्रजापति, राजा राम मोहन आदि ने ओजोन परत पर अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि ओज़ोन परत पृथ्वी के वायुमंडल की एक परत है जिसमें ओजोन गैस की सघनता अपेक्षाकृत अधिक होती है। ओज़ोन परत के कारण ही धरती पर जीवन संभव है। इस अवसर पर समस्त प्राध्यापकगण व छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..