गाजीपुर। सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल, सागापाली के प्रांगण में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों ने सुबह से ही इस दिन को विशेष बनाने के लिए अपनी-अपनी कक्षाओं को सजाना प्रारंभ कर दिया। कहीं गुब्बारे, कहीं झालरों से कक्षाएं सुसज्जित थीं और प्रत्येक बोर्ड पर “हैप्पी टीचर्स डे” एवं शिक्षकों को समर्पित संदेश अंकित किए गए। इस अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ के प्रबंध निदेशक अपने व्यस्त कार्यक्रम के कारण थोड़ी विलंब से पधारे। उन्होंने मां सरस्वती एवं डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा सभी शिक्षकों को शुभकामनाएँ दीं। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि “शिक्षक ही हमें जीवन में सही मार्ग दिखाते हैं, हमारे लक्ष्यों को प्राप्त करने में सहायक होते हैं और हमारे अंदर छिपी प्रतिभा को उजागर करते हैं। शिक्षक का सम्मान करना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।” विद्यालय की प्रबंधक आदरणीया सुमन सिंह जी ने भी सभी अध्यापकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए लिखित संदेश प्रेषित किया जिसमें उन्होंने कहा कि ” इतने कम समय में हमारे विद्यालय के बच्चे जिस तरह कार्यक्रमों में रूचि लेकर सम्पन्न कर रहे हैं, वह सचमुच सराहनीय है एवं अचम्भित करने वाला है। निश्चित ही यह प्राचार्य के कुशल संचालन का परिणाम है। बच्चों के इन प्रभावी कार्यक्रमों में हमारे शिक्षकों की मेहनत और समर्पण साफ- साफ लक्षित है,।हमें हमारे शिक्षकों पर गर्व है। शिक्षक दिवस पर आप सभी शिक्षकों के परिश्रम को प्रणाम करती हूँ।आप सभी को शिक्षक दिवस की बधाई के साथ अनेक साधुवाद देती हूँ”। इस अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ के मुख्य प्रबंध निदेशक प्रो. आनंद सिंह जी ने बच्चों द्वारा किए गए आयोजन की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि “ग्रामीण अंचल के बच्चों द्वारा इस तरह का शानदार कार्यक्रम आयोजित करना अत्यंत सराहनीय है।” विशेष अतिथि के रूप में राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर प्रमोद कुमार सिंह जी एवं प्रिंसिपल ए. एन. उपाध्याय जी भी उपस्थित रहे। उन्होंने विभिन्न कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों के साथ केक काटा और इस दिन को बच्चों संग उत्सव के रूप में मनाया। विद्यालय के प्रिंसिपल ने कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रत्येक शिक्षक को विशेष उपहार एवं शुभकामनाएँ भेंट की गईं। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी — विश्वजीत स्वाइन, सुमैया जमाल, सुप्रिया सिंह, प्रवीण तिवारी, आकाश गुप्ता, अंजली गुप्ता, शिफा तनवीर, रूपाली सिंह, नूतन कुमारी, प्रशांत चौबे, स्वामी नाथ, लक्ष्मी यादव, किरण यादव, प्रतिभा ठाकुर, वंदना सिंह, आकांक्षा पांडे, रितु सिंह, विद्या सिंह, श्रेयांशु शर्मा, चंद्रमिला, गीता ,अमृतेश, प्रतिमा आदि — मौजूद रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..