गाजीपुर। सत्यदेव डिग्री कालेज गाजीपुर के हाल में सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जन्म दिन पर शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया।इसके मुख्य अतिथि सत्यदेव डिग्री कॉलेज गाजीपुर के निदेशक श्री अमित सिंह रघुवंशी जी थे।अतिथियों में सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज गाजीपुर के काउंसलर श्री दिग्विजय उपाध्याय जी, कोऑर्डिनेटर डॉ o राम चन्द्र दूबे जी ,रजिस्ट्रार डॉ o अजीत कुमार यादव जी, प्राचार्य डॉ रोहित सिंह जी,छात्र कल्याण अधिकारी डा o के पी सिंह जी रहे।समारोह का शुभारंभ सरस्वती जी और राधाकृष्णन जी के चित्र पर मुख्य अतिथियों और अतिथियों द्वारा माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन कर किया गया।छात्राओं द्वारा सरस्वती बंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने संभाषण में कहा कि राधाकृष्णन जी एक विश्वविख्यात विद्वान और शिक्षक थे।उन्होंने राधाकृष्णन जी के विचारों को आत्मसात करने के साथ ही शिक्षकों से निवेदन किया कि वे सभी कुशलतापूर्वक शिक्षण कार्य में जुट जाएं।प्रबंध समिति छात्रों और प्राध्यापकों को सभी सुविधा उपलब्ध कराने हेतु कृतसंकल्प है।उन्होंने छात्रों को उत्साहित करते हुए कहा कि इस महाविद्यालय से उत्तीर्ण छात्र ने पीसीएस की परीक्षा निकाली है हम शीघ्र ही उसका महाविद्यालय में सम्मान करेंगे।कई प्राध्यापकों ने नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है हम उनका भी सम्मान करेंगे।डा o अजीत सिंह यादव जी ने छात्र छात्राओं को मनोयोग से पढ़ने हेतु आशीर्वाद दिया।समारोह में प्राध्यापकों को उनके सराहनीय कार्य हेतु प्रतीक चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।आज की कक्षाओं का संचालन करने वाले छात्र छात्राओं को भी पुरस्कृत किया गया।अंत में सत्यदेव डिग्री कालेज गाजीपुर के प्राचार्य डॉ रोहित कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों और अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।समारोह का कुशल संचालन लॉ विभाग की हेड ऑफ डिपार्टमेंट डा o सिमरन जी ने किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..