Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / आरएस कान्वेंट स्कूल बालाचंवर में धूमधाम के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

आरएस कान्वेंट स्कूल बालाचंवर में धूमधाम के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

गाजीपुर। आर एस कान्वेंट स्कूल बालाचंवर में सर्वपल्ली डा0राधाकृष्णन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर धुमधाम से मनाया गया।सर्व प्रथम नर्सरी से लगाया 12वीं तक के सभी कक्षाओं में   क्लाश टीचरों द्बारा अपनी अपनी कक्षाओं में बच्चों के बीच में पहुंचकर केक काटकर बच्चों को खिलाकर धुमधाम से मनाया।तथा सभी बच्चों ने अपने अपने क्लाश टीचर को गिफ्ट दिया गया। तत्पश्चात स्कूल के प्रबंधक यशवन्त सिंह ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया।इस अवसर पर उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि शिक्षक समाज के लिए दर्पण होता है।समाज के हर तबके की निगाह शिक्षकों के ऊपर होती है।शिक्षक केवल ज्ञान नहीं देते हैं बल्कि संस्कार अनुशासन और आत्मविश्वास के ज्ञान से बच्चों को संवारते हैं।एक अच्छा शिक्षक बच्चों में काल्पनिकशक्ति को प्रज्वलित कर सकता है।और जीवन भर सीखने की प्रेरणा दे सकता है।शिक्षकों का अहम योगदान राष्ट्र निर्माण में होता है।उन्होंने आगे कहा कि माता पिता के बाद बच्चों के जीवन में शिक्षकों की भूमिका मार्गदर्शक के रूप में जानी पहचानी जाती है।एक शिक्षक सिर्फ किताबी ज्ञान ही बच्चों को नहीं देता है।बल्कि  एक सम्पूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण बच्चों में करता है।इसी लिए शिक्षक समाज में दर्पण का कार्य करता है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य जितेन्द्र यादव, कोआर्डिनेटर आनन्द तिवारी,गौतम प्रजापति, अवनीश राय,विश्वजीत सिंह,हृदय नारायण,सद्दाम,पीयूष कुमार,सुमन सिंह कुशवाहा, अंजलि जायसवाल,श्वेता ठाकुर,अनामिका सिंह,सिम्पल राय,लक्ष्मी सिंह,कहकशां सहित सभी कर्मचारी स्टांप मौजूद रहा।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …