गाजीपुर। बिरनों थाना क्षेत्र के रसुलपुर तिलेसड़ा निवासी अमेरिका सिंह यादव संस्थापक श्री काशीनाथ ग्रुप ऑफ कालेज तिलेसड़ा के बड़े सुपुत्र गोलू यादव ने देहरादून के इक्फाई विवि में श्रेष्ठ प्रदर्शन कर परास्नातक उपाधि हासिल की है, इससे क्षेत्र में खुशी की लहर है। गोलू ने बताया कि कहा कि आज का दौर बदलते भारत का दौर है, हम बहुत तेजी से विकासशील राष्ट्र से विकसित राष्ट्र की ओर अग्रसर हो रहे है। उन्होंने डा कलाम के कथन का विवरण देते हुये कहा कि छात्र अपने जीवन में बड़ा तभी कर सकता है, जब वह अपने लक्ष्य बड़े निर्धारित करेंगे, गोलू ने अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता व गुरू को दिया है। दीक्षांत समारोह में मौजूद विवि के चांसलर डा० उदय बी देसाई ने मुख्य अतिथि डा० जी सथीश रेड्डी को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..