Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / भारत को विकसित राष्‍ट्र बनाने में जीएसटी के दरों में कटौती है महत्‍वपूर्ण कदम- सपना सिंह  

भारत को विकसित राष्‍ट्र बनाने में जीएसटी के दरों में कटौती है महत्‍वपूर्ण कदम- सपना सिंह  

गाजीपुर। जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह ने जीएसटी के दरों में भारी कटौती के निर्णय के मोदी सरकार के कदम का स्‍वागत करते हुए कहा कि यह भारत को विकसित राष्‍ट्र बनाने के लिए महत्‍वपूर्ण कदम है। उन्‍होने कहा कि जीएसटी के दरों में भारी कटौती कर अब 5 और 18 फीसदी का जो स्‍लैब लागू करने का निर्णय लिया गया है यह मध्‍यम और गरीबों के लिए जीवनदायिनी का कार्य करेगा। उन्‍होने कहा कि दूध, दही तथा उनके प्रोडक्‍ट, रसाई के बर्तन, साइकिल, छाता, कंघी, कपड़ा, टूथपेस्‍ट, ब्रश, साबून, हेयर आयल, सीमेंट, और पाउडर दैनिक उपयोगी चीजे बहुत सस्‍ती हो जायेंगी। सीमेंट के सस्‍ते होने से निर्माण कार्य में तेजी आयेगी। जिससे लाखों कामगारों को लाभ मिलेगा। उन्‍होने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा किसानों की हितैषी रही है इसीलिए अमेरिका की बात नही मानी। उन्‍होने कहा कि जिस तरह से रोजगार मेले आयोजित कर देश में युवाओं को नौकरियां मिल रही है यह अपने-आप में मिसाल है। विपक्षी केवल जाति के नाम पर राजनीति कर रहे हैं।

 

 

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …