ग़ाज़ीपुर। मुहम्मदाबाद नगर में बीते कई वर्षों से आवारा कुत्तों की बाढ़, नगर की सड़कों पर पशु पालकों द्वारा सड़कों पर पशुओं को छोड़े जाने के खतरे, साफ़ सफ़ाई और पूर्व में तहसील मुख्यालय के समीप सड़कों पर पड़े सीवर पाइप लाइन में भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर नगर के समाजसेवी जियाउद्दीन अहमद ने एसडीएम हर्षिता तिवारी को पत्रक देकर कार्यवाही की मांग की है। समाजसेवी जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि आवारा कुत्तों और पशुपालकों द्वारा छोड़े गए पशुओं से राहगीरों पर खतरा मंडराता रहता है। जिससे सड़कों पर जाम की स्थिति बनी रहती है। वहीं दूसरी ओर छात्र और छात्राओं का सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। पशु सड़कों पर गंदगी भी फैलाते नज़र आ रहे हैं। जियाउद्दीन अहमद ने तहसील के समीप पूर्व में पड़े सीवर पाइप लाइन डालने में धांधली और भ्रष्टाचार, राहगीरों की समस्या और साफ़ सफ़ाई के मुद्दों को लेकर जनहित में एसडीएम महोदया से जांच और दोषियों के विरुद्ध उचित करवाई की मांग की है। पत्रक का संज्ञान लेते ही एसडीएम हर्षिता तिवारी ने बताई गई शिकायत का तत्काल भौतिक सत्यापन किया, एसडीएम ने जांच और कार्यवाही के लिये आश्वासन दिया है। मौक़े पर जियाउद्दीन अहमद और नगरवासी मौजूद रहे।
Ghazipur Khabar जोड़े आपको ग़ाज़ीपुर से..