Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल फदनपुर बोरासिया, गाज़ीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल फदनपुर बोरासिया, गाज़ीपुर में धूमधाम के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

गाजीपुर। फदनपुर बोरासिया, गाज़ीपुर स्थित सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल में  शिक्षक दिवस का आयोजन  एक दिन पूर्व बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलन का कार्य माननीय प्रबंध निदेशक डा. प्रीति सिंह , प्राचार्य  चन्द्रसेन तिवारी काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय रेज़िडेंट डायरेक्टर  अमित रघुवंशी  तथा उप प्रधानाचार्य आवेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसके उपरांत विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। नन्हे-मुन्ने के.जी. वर्ग के बच्चों ने मनमोहक समूह नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उच्च कक्षाओं के विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, गुरु वंदना एवं समूह नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को गुरु-भक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। विद्यालय का वातावरण शिक्षक की महिमा से मंडित तब दिखा जब एक साथ मंच पर 25 केक कक्षा अध्यापको तथा उनके रोल में सीनियर विद्यार्थियों ने डॉ प्रीति सिंह और प्रधानाचार्य के साथ केक काटकर इस दिवस को हमेशा के लिए विस्मरणीय बना दिया। अंत में मैनेजर मैडम ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि – “शिक्षक समाज के वास्तविक निर्माता होते हैं। वे केवल ज्ञान ही नहीं देते बल्कि संस्कार, अनुशासन और आत्मविश्वास भी बच्चों में भरते हैं। एक अच्छा शिक्षक आशा जगा सकता है, कल्पनाशक्ति को प्रज्वलित कर सकता है और जीवन भर सीखने की प्रेरणा दे सकता है। शिक्षक ही राष्ट्र निर्माण के सच्चे आधार हैं।” कार्यक्रम का समापन प्राचार्य श्री चन्द्रसेन तिवारी के सारगर्भित भाषण से हुआ। उन्होंने कहा –“माता-पिता के बाद शिक्षक हमारे जीवन के सबसे बड़े मार्गदर्शक होते हैं। स्कूल से लेकर कॉलेज तक शिक्षकों की बताई गई बातें, पढ़ाई-लिखाई और संस्कार ही बच्चे के जीवन में अनुशासन और मूल्य सिखाते हैं। एक शिक्षक सिर्फ किताबें नहीं पढ़ाता, बल्कि वह एक संपूर्ण व्यक्तित्व का निर्माण करता है। सभी शिक्षकों को उनकी जिम्मेदारियां का एहसास कराते हुए उन्होंने संदेश दिया की किताबि शिक्षा के साथ-साथ हम सबको नैतिक ज्ञान भी विद्यार्थियों में भरना बहुत जरूरी है क्योंकि विद्वता एक अलग प्रतिभा को दर्शाती है जो अनैतिक भी हो सकती है जो अनैतिक भी हो सकती है लेकिन नैतिकता जीवन में सात्विकता शालीनता और मानवता का एहसास कराती है।शिक्षक दिवस के मौके पर हमें अपने शिक्षकों को शुभकामनाएं और बधाई संदेश भेजने चाहिए तथा दिल से उनके प्रति कृतज्ञता, प्रेम और आभार व्यक्त करना चाहिए।” पूरे समारोह के दौरान छात्रों में उत्साह और शिक्षकों के प्रति गहरी श्रद्धा स्पष्ट रूप से दिखाई दी। यह आयोजन न केवल शिक्षकों के सम्मान का प्रतीक था, बल्कि इसने यह भी संदेश दिया कि “गुरु के बिना जीवन अधूरा है, और शिक्षा ही वह दीपक है जो अंधकार को दूर कर जीवन को प्रकाशमय बनाता है।” इसी क्रम में जो सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने शिक्षक के रूप में कक्षाओं में पढ़ाई उनमें गंधर्व तिवारी प्रधानाचार्य की भूमिका में प्रथम स्थान कृष्ण यादव फिजिकल टीचर के रोल में द्वितीय स्थान तथा निखत जमाल और नंदिनी ने संयुक्त रूप से बेहतर शिक्षिका के रूप में तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस भव्य आयोजन के संचालन का कार्य कंदर्प तिवारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशेश्वर तिवारी अवनीश राय एवं पूजा राय ने शिक्षकों के महत्व को बताते हुए बहुत ही प्रभावशाली भाषण दिया। समारोह का समापन जोरदार तालियों और शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावनाओं के साथ हुआ। यह दिवस शिक्षकों की निस्वार्थ सेवा और मार्गदर्शन को समर्पित एक स्मरणीय अवसर बन गया। उक्त अवसर पर अमित कुमार सिंह भोली त्रिपाठी सीसीए कोऑर्डिनेटर श्रेया सिंह श्वेता पांडे अंकित मिश्रा धीरेंद्र वर्मा देश दीपक भानु सिंह अभिमन्यु सिंह यादव अभिषेक यादव जूही अर्चना पांडे जानकी गुप्ता प्रतिमा कुशवाहा ऋतंभरा श्रीवास्तव प्रियंका राय अंकित राय रोहित गुप्ता सुनील सिंह ओमकार यादव एकता प्रजापति  अमरलेश यादव चंद्रजीत यादव निशा सुषमा सुष्मिता प्रतिमा आशीष गुरुचरण कुशाल सिंह समेत सभी शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित थे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

रिटायरमेंट के बाद गृह जनपद पहुंचे लेफ्टिनेंट रमेश चंद्र यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। होली पर पुरा शहर रंगो मे सराबोर रहा तो वही दुसरी तरफ कारगिल युद्ध …