Breaking News
Home / ग़ाज़ीपुर / नवागत अधिशासी अभियंता सुधाकर जी का निर्भय नारायण सिंह ने किया स्‍वागत

नवागत अधिशासी अभियंता सुधाकर जी का निर्भय नारायण सिंह ने किया स्‍वागत

गाजीपुर। विद्युत मजदूर पंचायत गाजीपुर द्वारा निर्भय नारायण सिंह पूर्वांचल अध्यक्ष एवं प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री के नेतृत्व में नवागत अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड सैदपुर गाज़ीपुर से मिला। निर्भय नारायण सिंह ने कहा कि संगठन नवागत अधिशासी अभियंता सुधाकर जी का खंड का कार्यभार संभालने पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता है। उन्होंने कहा कि संगठन पूरी ताकत के साथ नवागत अधिशासी अभियंता का राजस्व वसूली बढ़ाने एवं लाइन लाश काम करने में पूरा सहयोग करेगा। श्री सिंह ने आशा व्यक्त किया कि नवागत अधिशासी अभियंता कर्मचारी समस्याओं का निराकरण करेंगे। इस अवसर पर रवि कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अनुराग सिंह, भानु कुशवाहा, प्रवीण सिंह, प्रशांत सिंह, प्रशांत राय, कौशल किशोर, विजय बहादुर, महत्तिम, सलाउद्दीन शाह, गणेश और भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।

[smartslider3 slider="4"]

About admin

Check Also

गाजीपुर: UFBU ने 28 से 30 सितंबर की तीन दिवसीय बैंक की हड़ताल स्थगित

गाजीपुर! यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) द्वारा 28, 29 एवं 30 सितंबर 2026 को …